NCS Job Portal क्या है भारत का सरकारी नौकरी पोर्टल रजिस्ट्रेशन और फायदा.

NCS Job Portal Registration – सरकारी नौकरी योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

परिचय

क्या आप 10th, 12th, ग्रेजुएशन या कोर्स के बाद  सरकारी या प्राइवेट नौकरी ढूंढ रहे हैं? अगर हां तो NCS Job Portal आपके लिए भारत सरकार का सबसे बड़ा फ्री प्लेटफॉर्म है-

NCS का फुल फॉर्म होता है National Career Service। श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने इस NCS Job Portal को लॉन्च किया है-

ताकि देश के हर बेरोजगार युवा को एक ही जगह पर नौकरी, स्किल ट्रेनिंग और करियर गाइडेंस मिल सके। इस सरकारी नौकरी पोर्टल पर आपको प्राइवेट कंपनियों की जॉब-

सरकारी विभागों की वैकेंसी, इंटर्नशिप और स्किल कोर्स सब कुछ बिल्कुल फ्री मिलता है। ना कोई रजिस्ट्रेशन फीस है और ना ही जॉब अप्लाई करने का कोई चार्ज-

आज इस ब्लॉग में हम NCS Job Portal की पूरी A to Z जानकारी देंगे। इसमें आप जानेंगे कि NCS Job Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें-

लॉगिन कैसे करें, अनपढ़ से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए जॉब कैसे सर्च करें और इस सरकारी नौकरी पोर्टल से Barbo.co.in जैसे ऐप में जॉब पाने में कैसे मदद मिलती है।

NCS Job Portal किस-किस के लिए है

अनपढ़ से PhD तक, लेबर से IT जॉब तक सबके लिए अवसर हैं।

NCS Job Portal पर अनपढ़, 5th पास, लेबर, ग्रेजुएट और IT प्रोफेशनल सबके लिए सरकारी नौकरी - National Career Service India.
NCS Job Portal भारत सरकार का ऐसा पोर्टल है जहां डिग्री नहीं स्किल देखी जाती है। अनपढ़ से PhD तक, लेबर से IT जॉब तक सबके लिए अवसर हैं।

अनपढ़ से PhD तक सबके लिए NCS Job Portal भारत सरकार का ऐसा सरकारी पोर्टल है जहां डिग्री नहीं, स्किल देखी जाती है। चाहे आप अनपढ़ हों या पोस्ट ग्रेजुएट, यहां सबके लिए जॉब है।

1- अनपढ़ या 5th से कम पढ़े-लिखे के लिए: अगर आप कम पढ़े-लिखे हैं तो भी NCS Job Portal पर अकाउंट बनाने के लिए किसी से हेल्प ले सकते है और नौकरी पा सकते हैं-

यहां दिहाड़ी मजदूर, फैक्ट्री हेल्पर, लोडर, सफाई कर्मचारी, खेती बाड़ी और कंस्ट्रक्शन साइट की जॉब मिल जाती हैं। रजिस्ट्रेशन में Below 8th का ऑप्शन भी है।

2- 8th, 10th पास छात्रों के लिए: 10th पास युवा इस सरकारी नौकरी पोर्टल से अपने स्किल्स के हिसाब से सरकारी नौकरी पर वैकेंसी देख सकते हैं।

तथा सभी बड़ी कम्पनीज और डिलीवरी बॉय, ड्राइवर, सिक्योरिटी गार्ड, और फैक्ट्री ऑपरेटर की जॉब ले सकते हैं। Zomato, Swiggy, Flipkart जैसी कंपनियां NCS से हायर करती हैं।

3- 12th पास उम्मीदवारों के लिए: 12th पास के लिए डाटा एंट्री, BPO, टेलीकॉलर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, बैंकिंग असिस्टेंट और क्लर्क लेवल की जॉब सबसे ज्यादा हैं। पुलिस, आर्मी, रेलवे की तैयारी करने वाले भी इस पोर्टल पर वैकेंसी देख सकते हैं।

4- ITI और डिप्लोमा होल्डर के लिए: ITI या पॉलिटेक्निक किए हुए लोगों के लिए NCS Job Portal पर टेक्नीशियन, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर और जूनियर इंजीनियर की सरकारी और प्राइवेट दोनों जॉब आती हैं। L&T, Tata Motors जैसी कंपनियां एक्टिव रहती हैं।

5- ग्रेजुएट BA, BSc, BCom वालों के लिए: ग्रेजुएशन करने के बाद अकाउंटेंट, टीचर, HR एग्जीक्यूटिव, बैक ऑफिस, इंश्योरेंस एडवाइजर की जॉब इस सरकारी नौकरी पोर्टल पर मिलती हैं। LIC, HDFC बैंक, प्राइवेट स्कूल में मौका मिलता है।

6- B.Tech, MBA, MCA जैसे प्रोफेशनल डिग्री वालों के लिए: इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट वाले NCS से सॉफ्टवेयर इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर, बिजनेस एनालिस्ट-

और IT सेक्टर की जॉब ले सकते हैं। TCS, Infosys, Wipro, Tech Mahindra जैसी MNC भी यहां से फ्रेशर उठाती हैं।

7- पोस्ट ग्रेजुएट MA, MSc और PhD होल्डर के लिए: MA, MSc करने वालों के लिए लेक्चरर, रिसर्च असिस्टेंट, सीनियर ऑफिसर की जॉब हैं।

PhD वाले NCS Job Portal से DRDO, ISRO और यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर या साइंटिस्ट की पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

एक्स्ट्रा बेनिफिट: महिलाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम, सिलाई, ब्यूटी पार्लर और आंगनवाड़ी की जॉब हैं।

दिव्यांगजन के लिए इस सरकारी नौकरी पोर्टल पर Divyangjan का अलग सेक्शन है। 40+ उम्र वाले एक्सपीरियंस के बेस पर सुपरवाइजर की जॉब ले सकते हैं।

यह सरकारी नौकरी पोर्टल श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाया जाता है, इसका मुख्य उद्देश्य NCS Job Portal के माध्यम से देश के हर युवा को फ्री में नौकरी दिलाना है।

NCS Job Portal पर फ्री रजिस्ट्रेशन कैसे करें

आप घर बैठे ही राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल पर पंजीकरण करके नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं

NCS Job Portal registration करते हुए भारतीय छात्र - ncs.gov.in पर फ्री अकाउंट बनाएं.
NCS Job Portal registration सिर्फ 5 मिनट में। घर बैठे लैपटॉप से ncs.gov.in पर फ्री अकाउंट बनाकर नौकरी के लिए अप्लाई करें।

आसान तरीका NCS पर रजिस्ट्रेशन करना बहुत आसान है। ये पूरा प्रोसेस 5 मिनट में हो जाता है। स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें:

स्टेप 1: गूगल पर NCS Job Portal सर्च करें या डायरेक्ट http://www.ncs.gov.in वेबसाइट खोलें।

स्टेप 2: होमपेज पर राइट साइड में New User? Register बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब Jobseeker ऑप्शन चुनें। अगर आप कंपनी हैं तो Employer चुन सकते हैं।

स्टेप 4: अपना आधार नंबर, नाम, जन्म तारीख और मोबाइल नंबर डालें। मोबाइल पर OTP आएगा उसे वेरिफाई करें।

स्टेप 5: अब अपनी क्वालिफिकेशन, स्किल, एक्सपीरियंस और लोकेशन भरें। अपनी सिटी जरूर डालें।

स्टेप 6: प्रोफाइल 100% कंप्लीट, NCS Job Portal पर लॉगिन करके Dashboard खोलें । वहां Profile Strength मीटर दिखेगा।

फोटो, एजुकेशन, स्किल, एक्सपीरियंस, सब भर दें। 100% होने पर कंपनी को तेरा प्रोफाइल सबसे ऊपर दिखता है।

स्टेप 7: स्किल सेक्शन में कीवर्ड- मान लो कंप्यूटर जॉब चाहिए तो स्किल में भर दें, MS Office, Tally, English Typing 35 WPM, Internet, Email।

कंपनी यही कीवर्ड सर्च करती है कर्मचारी हायर के लिए इसलिए अपने रिज्यूमे में कीवर्ड का इस्तेमाल सोच समझ के करें। NCS Job Portal का सिस्टम ऑटो मैच कर देता है।

स्टेप 8: वीडियो रिज्यूमे बनाओ, ये नया फीचर है। मोबाइल से 1 मिनट का वीडियो जिसमें अपना नाम, क्वालिफिकेशन और काम का एक्सपीरियंस बताओ। NCS पर अपलोड कर दें। कंपनियां वीडियो वाले को पहले कॉल करती हैं।

स्टेप 9: हर जॉब के लिए अलग रिज्यूमे, सेल्स की जॉब के लिए रिज्यूमे में सेल्स स्किल ऊपर लिखो। कंप्यूटर जॉब के लिए कंप्यूटर स्किल ऊपर लिखो।

स्टेप 10: लास्ट में Submit करते ही आपका NCS Job Portal अकाउंट बन जाएगा। यूजर ID और पासवर्ड SMS पर आ जाएगा।

ध्यान दें: NCS पर Create Custom Resume ऑप्शन से 2 मिनट में नया रिज्यूमे बन जाता है। ध्यान रहे ध्यान रहे कि रिज्यूमे प्रोफेशनली लिखा जाए।

NCS Job Portal पर रजिस्ट्रेशन के बाद आपको कई फ्री स्किल कोर्स करने का ऑप्शन मिलता है। इसके साथ-साथ आप प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में फ्री ट्रेनिंग और 8000 रुपये वजीफा का भी फायदा उठा सकते हैं।

PMKVY का सर्टिफिकेट सीधे आपकी NCS प्रोफाइल में ऐड हो जाता है, जिससे सरकारी नौकरी पोर्टल पर कंपनियां आपको पहले शॉर्टलिस्ट करती हैं।

नोट: रोज अप्लाई और अपडेट करें- हफ्ते में 5 जॉब पर तो अप्लाई करें ही। और हर 3 दिन में प्रोफाइल में कुछ ना कुछ अपडेट करें। NCS Job Portal का सिस्टम एक्टिव कैंडिडेट को ऊपर दिखाता है।

NCS Job Portal से जॉब ना मिलने के 5 बड़े कारण और सॉल्यूशन

NCS पर 90% लोग ये 5 गलतियां करते हैं, इन्हें ठीक करके आप कुछ ही दिनों में इंटरव्यू कॉल पा सकते हैं।

NCS Job Portal से जॉब ना मिलने के 5 बड़े कारण और सॉल्यूशन - प्रोफाइल अपडेट करके ncs.gov.in पर नौकरी कैसे पाएं.
NCS Job Portal पर जॉब ना मिलने के 5 मुख्य कारण: अधूरी प्रोफाइल, गलत स्किल, इनएक्टिव अकाउंट। इन 5 सॉल्यूशन से 7 दिन में इंटरव्यू कॉल पाएं।

बहुत लड़के और लड़कियां बोलते हैं कि NCS Job Portal फर्जी है, जॉब नहीं लगती। असली कारण ये हैं-

कारण 1- प्रोफाइल अधूरी है: सिर्फ नाम और मोबाइल डालकर छोड़ दिया। सॉल्यूशन: 10th की मार्कशीट, फोटो, स्किल सब अपलोड कर। 100% कंप्लीट कर।

कारण 2- गलत जॉब पर अप्लाई: 10th पास होकर बैंक PO पर अप्लाई करेगा तो रिजेक्ट ही होगा ना। सॉल्यूशन: क्वालिफिकेशन फिल्टर लगा। जो तेरी योग्यता है उसी पर अप्लाई कर।

कारण 3- लोकेशन बहुत दूर की डाल रखी:  Roorkee में रहकर मुंबई की जॉब पर अप्लाई करोगे तो कंपनी बुलाएगी नहीं। सॉल्यूशन- NCS Job Portal पर लोकेशन 50 KM रेडियस सेट करें।

कारण 4: इंटरव्यू मिस कर देना, कंपनी कॉल करती है, तब फोन नहीं उठाना। सॉल्यूशन: NCS Job Portal का ऐप इंस्टॉल करें और नोटिफिकेशन ऑन रखना। SMS भी चेक करते रहना।

कारण 5: स्किल सर्टिफिकेट जॉब के अनुसार मैचिंग नहीं है- कंपनी को प्रूफ चाहिए कि कंप्यूटर आता है या नहीं।

सॉल्यूशन- NCS Job Portal पर फ्री कोर्स करें। डिजिटल मार्केटिंग, Tally, अंग्रेजी का सर्टिफिकेट ले लो। फिर रिज्यूमे में लगाना।

नोट: अगर आपको नौकरी नहीं मिली तो भारत सरकार ने आपके लिए बहुत सारी योजनाएं रखी हैं जैसे-Startup India से खुद का स्टार्टअप (व्यवसाय) शुरू करें।

NCS Job Portal मोबाइल ऐप कैसे चलाएं पूरा गाइड

NCS National Career Service की वेबसाइट से ज्यादा आसान ऐप है-

1- Play Store पर जाएँ और “NCS National Career Service” सर्च करें। सरकार वाला ऐप इंस्टॉल करें। फेक ऐप मत डालना।

2- ऐप खोलें और Job Seeker वाले ऑप्शन सरकार वाला ऐप इंस्टॉल करें। फेक ऐप मत डालना।

3- मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। OTP आएगा।

4- होम पेज पर Recommended Jobs दिखेंगी। Filter में क्वालिफिकेशन और लोकेशन सेट करें।

5- जो जॉब पसंद आए उसके नीचे Apply बटन दबा दें। 2 सेकंड में अप्लाई हो जाएगी।

6- My Application सेक्शन में चेक करें कि कंपनी ने देखा या नहीं।

टिप: ऐप का Notification ऑन रखें। नई जॉब आते ही पता चल जाएगा। NCS Job Portal ऐप 2 MB का है, हर फोन में चल जाएगा।

NCS Job Portal से जुड़ी 10 एडवांस टिप्स जो 99% लोग नहीं जानते

ये 10 सीक्रेट टिप्स यूज करके NCS Portal पर आपका रिज्यूमे HR की लिस्ट में सबसे ऊपर दिखेगा और इंटरव्यू कॉल पक्की है।

NCS Job Portal से जुड़ी 10 एडवांस टिप्स जो 99% लोग नहीं जानते - ncs.gov.in पर नौकरी पाने के सीक्रेट हैक्स.
NCS Job Portal की 10 एडवांस टिप्स: रात 10 बजे अप्लाई करें, कीवर्ड हैक यूज करें। ये सीक्रेट टिप्स 99% कैंडिडेट नहीं जानते।

1- रात 10 बजे के बाद अप्लाई करें: कंपनी सुबह सबसे पहले लेटेस्ट अप्लाई वाले कैंडिडेट देखती है।

2- Sunday को प्रोफाइल अपडेट करें: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को HR लॉगिन करता है। अपडेटेड प्रोफाइल ऊपर दिखती है।

3- Skill Assessment टेस्ट दो: NCS Job Portal पर फ्री टेस्ट हैं। पास करके बैज ले लें। कंपनी को भरोसा होता है।

4- Career Center विजिट करें: हर जिले में NCS का ऑफिस है। वहां जाकर फ्री गाइडेंस लें।

5- जॉब अलर्ट में 5 कीवर्ड सेट करें: सिर्फ “Driver Roorkee”, “12th pass Haridwar”, “Computer operator” ऐसे लिखना, ये कीवर्ड होते हैं।

6- Referral यूज करें: अगर आपका दोस्त किसी कंपनी में है तो NCS Job Portal पर उसका रेफरल कोड डालें। जल्दी कॉल आएगी।

7- अप्रेंटिसशिप से स्टार्ट करें: फ्रेशर है तो पहले 1 साल अप्रेंटिस करें। 8,000 स्टाइपेंड भी मिलेगा और परमानेंट जॉब का चांस 90% है।

8- कवर लेटर: अप्लाई करते टाइम 4 लाइन का मैसेज लिखें: “Sir, I am hardworking and ready to join immediately.” इससे HR इंप्रेस होता है।

9- फेक एक्सपीरियंस मत डालें: वेरिफिकेशन में पकड़ा जाएगा तो NCS Job Portal अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा।

10- रोज 15 मिनट निकालें: दिन में एक बार लॉगिन करके नई जॉब चेक कर लें । Consistency से ही जॉब लगती है।

NCS Job Portal हेल्पलाइन नंबर और कंप्लेंट कैसे करें

अगर कोई टेक्निकल इश्यू आए या कोई कंपनी पैसे मांगे तो यहां कंप्लेंट करें-

टोल फ्री हेल्पलाइन: 1800-425-1514 सुबह 9 से शाम 6 बजे तक।

ईमेल: ncs-support@gov.in पर स्क्रीनशॉट भेज दो।

ऑफलाइन: अपने जिले के रोजगार कार्यालय में जाके। NCS Job Portal का डेस्क अलग बना होता है।

ध्यान दें: NCS Job Portal कभी कॉल करके पैसे नहीं मांगता। अगर कोई जॉब के नाम पर पैसे मांगे तो तुरंत हेल्पलाइन पर कंप्लेंट करें।

आखिरी बात: NCS से जॉब 100% लगती है अगर सीरियस हो। सरकार ने NCS Job Portal इसलिए बनाया ताकि हर घर में एक नौकरी हो। 2026 में 1 करोड़ से ज्यादा वैकेंसी आई हैं इस सरकारी नौकरी पोर्टल पर।

बस रोज 15 मिनट देने हैं। प्रोफाइल कंप्लीट करें, रोज अप्लाई , स्किल. सीखते रहो। 3 महीने के अंदर कॉल आ जाएगी गारंटी है।

Rudrapur, Roorkee, Haridwar, Dehradun के लिए तो सबसे बेस्ट है क्योंकि लोकल फैक्ट्री और शोरूम वाले यहीं से हायर करते हैं। साथ में http://Barbo.co.in पर भी नजर रखना।

ध्यान दें: रजिस्ट्रेशन के बाद आप इसी सरकारी नौकरी पोर्टल से डायरेक्ट हजारों कंपनियों में अप्लाई कर सकते हैं।

NCS Job Portal Login कैसे करें

एक बार रजिस्ट्रेशन के बाद NCS Job Portal Login करना बहुत सिंपल है-

1. http://ncs.gov.in खोलें और Login बटन दबाएं।

2. अपनी यूजर ID और पासवर्ड डालें।

3. कैप्चा भरकर Sign In कर दें।

4. लॉगिन होते ही NCS Job Portal का डैशबोर्ड खुल जाएगा।

नोट: अगर पासवर्ड भूल गए तो Forgot Password पर क्लिक करके मोबाइल OTP से नया पासवर्ड बना सकते हैं। ये सरकारी नौकरी पोर्टल का सिस्टम बहुत फास्ट है।

NCS Job Portal पर जॉब कैसे सर्च करें

लॉगिन के बाद NCS पर जॉब सर्च करने के 3 तरीके हैं-

1- लोकेशन से सर्च: डैशबोर्ड पर Find Jobs में जाकर अपनी सिटी डालें। जैसे Roorkee डालेंगे तो Roorkee की सारी जॉब दिख जाएगी।

2- क्वालिफिकेशन से सर्च: अगर आप 12th पास हैं तो फिल्टर में 12th Pass सेलेक्ट करें। NCS सिर्फ वही जॉब दिखाएगा जो 12th वालों के लिए हैं।

3- सैलरी से सर्च: आप 10,000/- से 100,000/- महीना तक की सैलरी फिल्टर लगा सकते हैं। इस सरकारी नौकरी पोर्टल की सबसे अच्छी बात ये है कि यहां फेक जॉब नहीं होती। हर कंपनी को लेबर डिपार्टमेंट वेरिफाई करता है।

NCS Job Portal के 7 बड़े फायदे जो कोई नहीं बताता

NCS Job Portal सिर्फ एक सरकारी नौकरी पोर्टल नहीं है। इसके कुछ ऐसे फायदे हैं जो प्राइवेट जॉब साइट्स पर नहीं मिलते।

1- 100% फ्री है, कोई छुपा चार्ज नहीं: Naukri, Shine जैसी साइट्स पर प्रोफाइल बूस्ट करने के पैसे लगते हैं। लेकिन NCS पर रजिस्ट्रेशन से लेकर जॉब अप्लाई करने तक सब फ्री है। सरकार एक रुपया भी नहीं लेती।

2- सिर्फ वेरिफाइड कंपनी की जॉब: इस सरकारी नौकरी पोर्टल पर हर कंपनी को पहले लेबर डिपार्टमेंट वेरिफाई करता है। मतलब फ्रॉड जॉब, फेक कॉल और पैसे मांगने वाली कंपनियां यहां नहीं आ सकतीं। आपकी सेफ्टी 100% पक्की है।

3- स्किल ट्रेनिंग बिल्कुल फ्री मिलती है: NCS Job Portal पर जॉब के साथ-साथ फ्री स्किल कोर्स भी हैं। कंप्यूटर, इंग्लिश स्पीकिंग, डिजिटल मार्केटिंग, टेली जैसे 50 से ज्यादा कोर्स कर सकते हैं। सर्टिफिकेट भी सरकार देती है जो प्राइवेट जॉब में काम आता है।

4- करियर काउंसलिंग मिलती है: अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि 12th के बाद क्या करें तो NCS पर फ्री करियर काउंसलर से बात कर सकते हैं। वो आपकी क्वालिफिकेशन देखकर बेस्ट करियर ऑप्शन बताएंगे।

5- लोकल जॉब सबसे पहले दिखती है: मान लो आप Haridwar से हैं तो NCS आपको सबसे पहले Roorkee, Haridwar, Dehradun की जॉब दिखाएगा। लोकेशन फिल्टर बहुत स्ट्रॉन्ग है। प्राइवेट साइट्स दिल्ली-मुंबई की जॉब दिखाती हैं।

6- सरकारी वैकेंसी का अलर्ट मिलता है: SSC, रेलवे, बैंक, आंगनवाड़ी, पुलिस की नई भर्ती आते ही इस सरकारी नौकरी पोर्टल पर नोटिफिकेशन आ जाता है। साथ में SMS भी आता है। आप कोई फॉर्म मिस नहीं करेंगे।

7- जॉब फेयर और कैंपस प्लेसमेंट: NCS हर महीने हर जिले में रोजगार मेला लगवाता है। वहां 50 से 100 कंपनियां एक साथ आती हैं। आप एक दिन में 10 जगह इंटरव्यू दे सकते हैं। ये सुविधा बिल्कुल फ्री है।

NCS Job Portal vs http://Naukri.com: कौन बेस्ट है

बहुत लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि सरकारी नौकरी पोर्टल यूज करें या http://Naukri.com। दोनों में फर्क ये है:

रजिस्ट्रेशन फीस: NCS Job Portal बिल्कुल फ्री है। http://Naukri.com फ्री है पर प्रीमियम के 2000 रुपये लगते हैं।

जॉब का टाइप: NCS Job Portal पर सरकारी प्लस प्राइवेट प्लस अप्रेंटिसशिप तीनों मिलती हैं। Naukri पर सिर्फ प्राइवेट जॉब हैं।

फेक जॉब का खतरा: NCS Job Portal पर 0% क्योंकि सरकार वेरिफाई करती है। Naukri पर 10 से 15% फेक जॉब आ जाती हैं।

फ्रेशर के लिए: NCS Job Portal बेस्ट है, 8th पास से भी जॉब है। Naukri ज्यादातर एक्सपीरियंस मांगते हैं।

लोकल जॉब: NCS Job Portal पर हर जिले, तहसील की जॉब मिलती है। Naukri बड़े शहरों पर फोकस करता है।

सरकारी वैकेंसी: NCS Job Portal पर डायरेक्ट नोटिफिकेशन मिलता है। Naukri.com सिर्फ लिंक देता है, फॉर्म नहीं भरवा सकते।

नतीजा: अगर आप फ्रेशर हैं, 12th पास हैं, या सरकारी जॉब चाहते हैं तो NCS Job Portal बेस्ट है।

अगर आपके पास 3 साल का एक्सपीरियंस है और IT सेक्टर में जॉब चाहिए तो http://Naukri.com भी साथ में यूज करें।

NCS Job Portal Login प्रॉब्लम और उनके सॉल्यूशन

कई बार यूजर को NCS Job Portal Login में दिक्कत आती है। 3 कॉमन प्रॉब्लम का फिक्स देख लो-

1- पासवर्ड भूल गए: Login पेज पर Forgot Password पर क्लिक करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें। OTP आएगा। नया पासवर्ड बनाकर लॉगिन कर लें।

2- यूजर ID नहीं पता: आपकी यूजर ID आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल ही होती है। अगर फिर भी लॉगिन नहीं हो रहा तो NCS Job Portal के हेल्पलाइन नंबर 1800-425-1514 पर कॉल करें।

3- वेबसाइट स्लो खुल रही है: कभी-कभी रोजगार मेले के टाइम http://ncs.gov.in स्लो हो जाती है। 2 घंटे बाद ट्राई करें। या Chrome ब्राउजर का कैश क्लियर करके देखें।

NCS Job Portal से Barbo ऐप पर जॉब पाने में मदद कैसे मिलेगी

http://Barbo.co.in एक प्राइवेट जॉब पोर्टल है जो Roorkee, Haridwar के लोकल जॉब पर फोकस करता है। अगर आपने NCS Job Portal पर प्रोफाइल बना रखी है तो Barbo पर जॉब लेना और आसान हो जाता है।

कैसे: NCS Job Portal पर आपने जो स्किल सर्टिफिकेट लिए हैं, वही Barbo.co.in पर अपलोड कर दो। कंपनी को पता चल जाएगा कि आप सरकार से वेरिफाइड कैंडिडेट हो। इससे शॉर्टलिस्ट होने के चांस 70% बढ़ जाते हैं।

टिप: NCS Job Portal पर हर हफ्ते प्रोफाइल अपडेट करो और Barbo.co.in ऐप पर भी वही अपडेट डालो। दोनों जगह एक्टिव रहने से जॉब जल्दी मिलती है।

NCS Job Portal से जुड़े सवाल जवाब FAQ

सवाल 1- क्या NCS Job Portal सच में सरकारी है?

जवाब: हां, ये 100% सरकारी नौकरी पोर्टल है। इसे भारत सरकार का श्रम और रोजगार मंत्रालय चलाता है। वेबसाइट का एड्रेस http://ncs.gov.in है।

सवाल 2- NCS Job Portal पर रजिस्ट्रेशन के लिए क्या चाहिए?

जवाब: सिर्फ आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल ID। 10th की मार्कशीट ऑप्शनल है। कोई पैसा नहीं लगता।

सवाल 3- क्या 40 साल की उम्र में भी जॉब मिलेगी?

जवाब: बिल्कुल मिलेगी। NCS Job Portal पर उम्र की लिमिट 16 से 60 साल है। एक्सपीरियंस वाले के लिए सुपरवाइजर और मैनेजर की पोस्ट भी हैं।

सवाल 4- NCS Job Portal पर सैलरी कब मिलती है?

जवाब: NCS Job Portal सिर्फ जॉब दिलवाता है। सैलरी कंपनी सीधे आपके बैंक अकाउंट में देती है। पोर्टल का सैलरी से कोई लेना देना नहीं है।

सवाल 5- एक मोबाइल नंबर से कितने अकाउंट बना सकते हैं?

जवाब: एक आधार और एक मोबाइल नंबर से सिर्फ एक ही अकाउंट बनता है। फर्जी अकाउंट बनाने पर ब्लॉक कर दिया जाता है।

सवाल 6- क्या NCS Job Portal पर विदेश की जॉब भी है?

जवाब: हां, लाइसेंस वाली एजेंसी के थ्रू गल्फ कंट्री की जॉब भी आती हैं। पर वो वेरिफाई करके ही अप्लाई करें।

सवाल 7- NCS Job Portal पर रिज्यूमे कैसे बनाएं?

जवाब: लॉगिन के बाद Dashboard में Create Resume ऑप्शन मिलता है। वहां क्वालिफिकेशन भर दो। सिस्टम ऑटो प्रोफेशनल रिज्यूमे बना देगा। PDF डाउनलोड कर सकते हो।

निष्कर्ष 

1- तो दोस्तों NCS Job Portal अनपढ़ से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक सबके लिए भारत का नंबर 1 सरकारी नौकरी पोर्टल है। यहां रजिस्ट्रेशन फ्री है, जॉब जेनुइन हैं।

2- और करियर बनाने के पूरे टूल्स मिलते हैं, अगर आप सच में जॉब चाहते हैं तो आज ही http://ncs.gov.in पर जाकर NCS Job Portal पर अपना अकाउंट बनाएं।

3- साथ में http://barbo.co.in website भी इंस्टॉल कर लें ताकि लोकल जॉब मिस ना हो। अगर NCS Job Portal रजिस्ट्रेशन में कोई दिक्कत आए तो नीचे कमेंट करें, हम पूरी हेल्प करेंगे।

डिस्क्लेमर

यह लेख केवल जानकारी और शैक्षिक उद्देश्य के लिए लिखा गया है। NCS Job Portal यानी National Career Service भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा संचालित एक आधिकारिक सरकारी नौकरी पोर्टल है।

1- हमारा NCS Job Portal से कोई सीधा संबंध नहीं है। यह वेबसाइट/ऐप पूरी तरह भारत सरकार की संपत्ति है।

2- NCS Job Portal पर रजिस्ट्रेशन, जॉब अप्लाई और स्किल ट्रेनिंग 100% फ्री है। अगर कोई व्यक्ति, एजेंट या कंपनी NCS Job Portal के नाम पर आपसे नौकरी लगवाने के लिए पैसे मांगे तो वह फ्रॉड है। तुरंत NCS हेल्पलाइन 1800-425-1514 पर शिकायत करें।

3- इस आर्टिकल में दी गई NCS Job Portal से जुड़ी सभी जानकारी समय-समय पर बदल सकती है। सटीक और लेटेस्ट जानकारी के लिए हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट http://www.ncs.gov.in चेक करें।

4- सरकारी नौकरी पोर्टल NCS Job Portal पर नौकरी मिलने की गारंटी हम नहीं देते। चयन पूरी तरह आपकी योग्यता, स्किल और कंपनी की जरूरत पर निर्भर करता है।

5. Rudrapur, Roorkee, Haridwar और Dehradun या किसी भी लोकेशन की जॉब वैकेंसी की उपलब्धता समय और डिमांड के अनुसार घट-बढ़ सकती है।

6- NCS Job Portal, सरकारी नौकरी पोर्टल, http://NCS.gov.in से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए आप सीधे सरकार से संपर्क करें। हम सिर्फ गाइड कर रहे हैं, कोई आधिकारिक प्रतिनिधि नहीं हैं।

 

 

 

 

 

 

Similar Posts

2 Comments

    1. Hello Mr. Sonu,

      Thank you for your comment.

      This is a government scheme – NCS Job Portal. Here you can find both Government and Private jobs.
      Please read the complete post carefully and follow the steps mentioned for registration.
      After registering, you can search jobs according to your qualification.

      If you face any issue during the process, feel free to ask here.

      Best Regards,
      Team Harbo.co.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *