DigiLocker Yojana फ्री में डॉक्यूमेंट मोबाइल में रखें
परिचय
DigiLocker Yojana भारत सरकार की सबसे जरूरी डिजिटल योजना में हर स्टूडेंट, नौकरी वाले और आम आदमी को DigiLocker की जरूरत पड़ती है.
पुलिस चेकिंग हो या कॉलेज एडमिशन, DigiLocker में रखे डॉक्यूमेंट को ऑरिजनल माना जाता है. सरकार खुद कहती है कि अब फोटोकॉपी लेकर घूमने की जरूरत नहीं है.
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि DigiLocker में अकाउंट कैसे बनाएं, Yojana से मार्कशीट कैसे निकालें, DigiLocker सुरक्षित है या नहीं.
तो यह पूरा आर्टिकल आपके लिए है, यहां आपको DigiLocker का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस, जरूरी डॉक्यूमेंट, फायदे और सारे सवालों के जवाब मिलेंगे.
DigiLocker एक सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है।
DigiLocker Yojana का उद्देश्य
DigiLocker Yojana को 1 जुलाई 2015 को Digital India Mission के तहत शुरू करने का सिर्फ एक मकसद था – भारत को कागज-मुक्त यानी Paperless Governance बनाना.
सरकार का उद्देश्य था कि देश का हर नागरिक अपने जरूरी सरकारी दस्तावेज हमेशा अपने साथ डिजिटल रूप में रख सके, ताकि फिजिकल कॉपी खोने या खराब होने का डर खत्म हो जाए.

DigiLocker Yojana को सरकार ने सिर्फ डॉक्यूमेंट रखने के लिए नहीं बनाया, इसके पीछे 5 बड़े उद्देश्य हैं जो हमेशा डिजिटल इंडिया के लिए जरूरी हैं.
पहला उद्देश्य: पेपरलेस गवर्नेंस लाना, सरकार का मेन टारगेट है कि देश में कागज का यूज कम हो. हर साल करोड़ों फोटोकॉपी लगती है-
एडमिशन, नौकरी, बैंक में. DigiLocker Yojana का उद्देश्य है कि सब कुछ डिजिटल हो जाए. इससे पेड़ कटने कम होंगे और पर्यावरण बचेगा.
दूसरा उद्देश्य: फर्जीवाड़ा रोकना, नकली मार्कशीट, फर्जी DL, फेक आधार से देश को बहुत नुकसान होता है. DigiLocker का उद्देश्य है-
कि हर डॉक्यूमेंट सरकारी डेटाबेस से सीधा आए और डिजिटल साइन हो. कोई एडिट नहीं कर सकता. इससे फ्रॉड के केस 90% कम हो जाएंगे.
तीसरा उद्देश्य: नागरिकों का टाइम और पैसा बचाना पहले मार्कशीट की डुप्लीकेट कॉपी लेने के लिए बोर्ड ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे.
500/- रुपये फीस और 15 दिन लगते थे. DigiLocker का उद्देश्य है कि घर बैठे 10 सेकंड में ऑरिजनल डॉक्यूमेंट मिल जाए. वो भी बिल्कुल फ्री.
चौथा उद्देश्य: सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता लाना DigiLocker में जब आप कोई डॉक्यूमेंट शेयर करते हो तो उसकी एंट्री बन जाती है.
कौन सा ऑफिसर कब आपका डॉक्यूमेंट चेक किया, सब रिकॉर्ड रहता है. इससे करप्शन कम होता है. DigiLocker का उद्देश्य है कि सिस्टम ट्रांसपेरेंट बने.
पांचवा उद्देश्य: डिजिटल इंडिया को मजबूत करना प्रधानमंत्री का सपना है कि हर भारतीय डिजिटल बने. DigiLocker Yojana उसी का हिस्सा है.
50 करोड़ लोग DigiLocker यूज करें यही सरकार का टारगेट है. जब सबके डॉक्यूमेंट मोबाइल में होंगे तो इंडिया सच में डिजिटल पावर बनेगा.
सीधी बात: DigiLocker का उद्देश्य है आपको लाइन में लगने से बचाना, फर्जी डॉक्यूमेंट बंद करना, और इंडिया को पेपरलेस बनाना.
DigiLocker Yojana क्या है
DigiLocker भारत सरकार का एक डिजिटल लॉकर है जिसे Digital India प्रोग्राम के तहत 1 जुलाई 2015 को लॉन्च किया गया था। यह MeitY द्वारा संचालित क्लाउड-बेस्ड प्लेटफॉर्म है-
जहां आप आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मार्कशीट जैसे जरूरी दस्तावेज डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकते हैं और कहीं भी, कभी भी शेयर कर सकते हैं।

DigiLocker को डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत 1 जुलाई 2015 को लॉन्च किया गया था, इसे इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय यानी MeitY चलाता है.
DigiLocker Yojana का मकसद है पेपरलेस गवर्नेंस. सीधे शब्दों में समझें तो DigiLocker आपका सरकारी डिजिटल बटुआ है, जैसे Paytm में पैसे रखते हैं वैसे ही DigiLocker-
में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी की RC, 10वीं 12वीं की मार्कशीट, डिग्री, कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट, गैस सब्सिडी पेपर रख सकते हैं.
सबसे बड़ी बात ये है कि DigiLocker से निकाला हुआ डॉक्यूमेंट IT Act 2000 के तहत 100% ऑरिजनल माना जाता है. ट्रैफिक पुलिस, बैंक, कॉलेज, पासपोर्ट ऑफिस कोई भी मना नहीं कर सकता.
DigiLocker के मुख्य फायदे
DigiLocker आम नागरिक से लेकर सरकारी विभाग तक, सबके लिए बेहद फायदेमंद है। IT Act 2000 के तहत मिले 7 बड़े फायदे जानिए जो आपकी जिंदगी आसान बना देंगे.

DigiLocker Yojana क्यों जरूरी है इसके 7 बड़े कारण जान लो-
पहला फायदा: ऑरिजनल डॉक्यूमेंट के बराबर मान्यता, DigiLocker में जो आधार, DL, RC, मार्कशीट दिखती है उस पर डिजिटल साइन होता है. नियम के मुताबिक यह फोटोकॉपी नहीं बल्कि ऑरिजनल है.
2018 में सड़क परिवहन मंत्रालय ने सभी राज्यों की ट्रैफिक पुलिस को आदेश दिया था कि DigiLocker में अकाउंट कैसे बनाएंमान्य करें. चालान नहीं कटेगा.
दूसरा फायदा: 1GB फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलता है, DigiLocker में अकाउंट बनाते ही आपको 1GB का फ्री लॉकर मिल जाता है.
इसमें आप अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, कोई भी PDF या JPG अपलोड कर सकते हैं. पेन ड्राइव या Gmail में रखने से ज्यादा सेफ है.
तीसरा फायदा: सरकारी डॉक्यूमेंट खुद आ जाते हैं, DigiLocker की सबसे अच्छी बात ये है कि आपको CBSE मार्कशीट, पैन कार्ड, LPG सब्सिडी सर्टिफिकेट अपलोड नहीं करना पड़ता. जैसे ही रिजल्ट आता है या पैन बनता है-
वो सीधा आपके DigiLocker के Issued Documents सेक्शन में आ जाता है. क्योंकि 700 से ज्यादा सरकारी विभाग DigiLocker Yojana से जुड़े हैं.
चौथा फायदा: DigiLocker Yojana में फर्जी डॉक्यूमेंट का झंझट खत्म, कॉलेज एडमिशन या नौकरी में बहुत लोग नकली मार्कशीट लगा देते हैं.
पर DigiLocker से शेयर की गई मार्कशीट को वेरिफाई किया जा सकता है. इसलिए अब DU, BHU, IIT सब DigiLocker मांगते हैं.
पांचवा फायदा: कभी भी कहीं भी एक्सेस करें, आपका फोन चोरी हो जाए या बाढ़ में ऑरिजनल मार्कशीट खराब हो जाए, टेंशन नहीं.
नया फोन लो, DigiLocker में लॉगिन करो, सारे डॉक्यूमेंट वापस मिल जाएंगे. बस आधार से लिंक मोबाइल नंबर चाहिए.
छठा फायदा: शेयर करना बहुत आसान है, पहले कॉलेज में एडमिशन के लिए 10 डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी करानी पड़ती थी.
अब कॉलेज आपसे DigiLocker का लिंक मांग लेगा. आप 10 सेकंड में शेयर कर दोगे. सामने वाला वेरिफाई भी कर लेगा.
सातवां फायदा: 100% फ्री और सरकारी सुरक्षा, DigiLocker Yojana यूज करने का कोई चार्ज नहीं है. न कभी होगा. आपका डेटा भारत सरकार के सर्वर पर रहता है. प्राइवेट ऐप की तरह डेटा बेचने का डर नहीं है.
DigiLocker में कौन कौन से डॉक्यूमेंट मिलते हैं
DigiLocker में केंद्र और राज्य सरकार के 2000 से ज्यादा तरह के दस्तावेज डिजिटल रूप में उपलब्ध हैं। ये सभी डॉक्यूमेंट सीधे जारी करने वाले सरकारी विभाग से आते हैं.
इसलिए 100% ओरिजिनल और हर जगह मान्य होते हैं। आधार से लेकर डिग्री सर्टिफिकेट तक, सब कुछ एक क्लिक में मिल जाएगा।

DigiLocker से आप 2000 से ज्यादा टाइप के सरकारी डॉक्यूमेंट निकाल सकते हैं. सबसे जरूरी वाले ये हैं
1- आधार कार्ड: UIDAI से DigiLocker से आधार की डिजिटल कॉपी निकल जाती है. इस पर QR कोड होता है. कहीं भी ID प्रूफ के लिए दे सकते हो. कलर प्रिंट निकालो तो वो भी चलेगा.
2- पैन कार्ड: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से DigiLocker में नया पैन बनते ही आ जाता है. बैंक अकाउंट खोलना हो या ITR भरनी हो, तुरंत यूज करो.
3- ड्राइविंग लाइसेंस: और RC परिवहन विभाग से सभी राज्यों का DL और गाड़ी की RC DigiLocker में मिल जाती है. ट्रैफिक पुलिस को मोबाइल पर दिखा दो, नियम है कि वो DigiLocker Yojana मानेगी.
4- 10वीं 12वीं मार्कशीट: CBSE ICSE स्टेट बोर्ड से CBSE का रिजल्ट आते ही मार्कशीट, माइग्रेशन, पास सर्टिफिकेट सब DigiLocker Yojana में आ गया.
5- UP Board Bihar Board Rajasthan Board: तथा इसी तरह सभी राज्यों के बोर्ड का स्टूडेंट की मार्कशीट DigiLocker Yojana में आता है, 1990 के बाद के स्टूडेंट की मार्कशीट भी मिल जाती है.
6- डिग्री सर्टिफिकेट: यूनिवर्सिटी से DU, JNU, BHU, IGNOU जैसी 300+ यूनिवर्सिटी की डिग्री DigiLocker पर है. जॉब वेरिफिकेशन में बहुत काम आती है.
7- कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट: हेल्थ मिनिस्ट्री से जिन्होंने वैक्सीन लगवाई थी उनका सर्टिफिकेट आज भी DigiLocker से डाउनलोड हो जाता है. विदेश यात्रा में मांगते हैं.
8- LPG सब्सिडी: और राशन कार्ड इंडेन, भारत गैस, HP का सब्सिडी पेपर और कई राज्यों का डिजिटल राशन कार्ड भी DigiLocker में मिल जाता है.
9- LIC पॉलिसी और FASTag: LIC की पॉलिसी बॉन्ड और NHAI का FASTag स्टेटमेंट भी DigiLocker में सेव कर सकते हो.
ध्यान दें: DigiLocker में आप अपने सभी सरकारी दस्तावेज जैसे आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस सुरक्षित रख सकते हैं।
ये दस्तावेज सरकारी नौकरी के फॉर्म भरते समय बहुत काम आते हैं। अगर आप पूर्व सैनिक हैं तो आपके लिए सरकारी नौकरी में विशेष आरक्षण भी मिलता है।
DigiLocker अकाउंट कौन बना सकता है
DigiLocker Yojana सबके लिए है, कोई भी शर्त नहीं है-
DigiLocker Yojana में पात्रता की शर्तें-
1- पहली शर्त: आपकी उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए. 18 से कम उम्र वाले माता पिता के DigiLocker अकाउंट से यूज कर सकते हैं.
2- दूसरी शर्त: आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए. बिना आधार के DigiLocker नहीं बनता क्योंकि KYC आधार से ही होती है.
3- तीसरी शर्त: आधार से लिंक मोबाइल नंबर आपके पास होना चाहिए. उसी पर OTP आएगा. अगर मोबाइल लिंक नहीं है तो पहले आधार सेंटर जाकर लिंक कराओ.
4- NRI: लोग भी DigiLocker बना सकते हैं अगर उनके पास भारतीय मोबाइल नंबर और आधार है.
Digilocker अकाउंट कैसे बनाएं स्टेप बाय स्टेप
DigiLocker में अकाउंट बनाना बहुत आसान है. 2 मिनट लगते हैं. मोबाइल से भी बन जाएगा.
स्टेप 1: वेबसाइट या ऐप खोलो गूगल पर जाओ और http://digilocker.gov.in टाइप करो. या Play Store से DigiLocker ऐप डाउनलोड करो. DigiLocker के लिए दोनों सेम है. ऐप ज्यादा आसान रहता है.
स्टेप 2: साइन अप पर क्लिक करो होम पेज पर राइट साइड में Sign Up का बटन दिखेगा. उस पर क्लिक कर दो.
स्टेप 3: आधार और मोबाइल नंबर डालो अब अपना 12 अंक का आधार नंबर डालो. फिर नीचे मोबाइल नंबर डालो जो आधार से लिंक है.
ध्यान रहे अगर नंबर लिंक नहीं है तो OTP नहीं आएगा और DigiLocker नहीं बनेगा.
स्टेप 4: OTP वेरिफाई करो आपके मोबाइल पर 6 अंक का OTP आएगा. उसे डाल कर Verify पर क्लिक करो.
स्टेप 5: यूजरनेम और पासवर्ड बनाओ अब आपको DigiLocker के लिए एक यूजरनेम बनाना है. जैसे rahul1998 या कोई भी जो खाली हो.
फिर मजबूत पासवर्ड डालो, पासवर्ड में कैपिटल लेटर, छोटा लेटर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर होना चाहिए. जैसे Rahul@2026.
स्टेप 6: 6 अंक का सिक्योरिटी PIN सेट करो लास्ट में आपसे 6 अंक का PIN मांगेगा. ये ATM PIN जैसा है. इसे याद रखना, हर बार DigiLocker में लॉगिन करते वक्त यही PIN डालना पड़ेगा.
PIN डाल कर Submit कर दो. बस आपका DigiLocker अकाउंट तैयार है. अब डैशबोर्ड खुल जाएगा.
DigiLocker से आधार कार्ड कैसे निकाले
DigiLocker Yojana में अकाउंट बन गया तो अब आधार निकालना सीखो-
स्टेप 1: लॉगिन करो http://digilocker.gov.in पर जाओ. DigiLocker में Sign In करो. मोबाइल नंबर और 6 अंक का PIN डालो.
स्टेप 2: Issued Documents में जाओ लेफ्ट साइड में मेनू में Issued Documents ऑप्शन दिखेगा. उस पर क्लिक करो.
स्टेप 3: UIDAI सर्च करो ऊपर सर्च बॉक्स में Aadhaar लिखो. Unique Identification Authority of India यानी UIDAI का ऑप्शन आएगा. उस पर क्लिक करो.
स्टेप 4: आधार नंबर डालो अब फिर से आधार नंबर मांगेगा. डाल दो और Get Document पर क्लिक करो.
स्टेप 5: OTP डालो और सेव करो आधार लिंक मोबाइल पर OTP आएगा. डालते ही आपका आधार कार्ड DigiLocker के Issued Documents में सेव हो जाएगा.
अब जब चाहे DigiLocker डाउनलोड कर सकते हो, PDF डाउनलोड का ऑप्शन मिल जाएगा.
DigiLocker से ड्राइविंग लाइसेंस और RC कैसे निकालें
ट्रैफिक पुलिस सबसे ज्यादा DL और RC ही चेक करती है. DigiLocker से दोनों 1 मिनट में निकल जाते हैं.
स्टेप 1: DigiLocker में लॉगिन करो, मोबाइल नंबर और 6 अंक का PIN डाल कर DigiLocker Yojana में एंटर हो जाओ.
स्टेप 2: Ministry of Road Transport सर्च करो, Issued Documents सेक्शन में जाओ. सर्च बॉक्स में Road Transport या DL टाइप करो. Ministry of Road Transport and Highways का ऑप्शन आएगा.
स्टेप 3: DL या RC सेलेक्ट करो, अब पूछेगा क्या चाहिए. Driving Licence चुनो अगर लाइसेंस चाहिए. Vehicle Registration चुनो अगर RC चाहिए.
स्टेप 4: डिटेल डालो, DL के लिए अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर डालो. RC के लिए गाड़ी का नंबर डालो. जैसे UP14AB1234.
स्टेप 5: Get Document पर क्लिक करो बस हो गया. आपका DL या RC DigiLocker के Issued Documents में सेव हो जाएगा.
ट्रैफिक पुलिस को मोबाइल पर खोल कर दिखा दो, चालान नहीं कटेगा क्योंकि नियम कहता है DigiLocker Yojana वाला DL वैलिड है.
नोट: अगर DL पुराना है तो शायद DigiLocker Yojana में न आए. सिर्फ स्मार्ट कार्ड वाले नए DL ही आते हैं. RC भी 2019 के बाद वाली ही आएगी.
DigiLocker से 10वीं 12वीं की मार्कशीट कैसे निकालें
रिजल्ट सीजन में DigiLocker Yojana सबसे ज्यादा काम आता है. CBSE, UP Board, Bihar Board सबकी मार्कशीट मिल जाती है. CBSE की मार्कशीट निकालने का तरीका-
1- DigiLocker में लॉगिन करो.
2- Issued Documents में Central Board of Secondary Education सर्च करो.
3- Class X Marksheet या Class XII Marksheet चुनो.
4- रोल नंबर, साल और स्कूल कोड डालो.
5- Get Document दबाओ.
आपकी ऑरिजनल डिजिटल मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, पास सर्टिफिकेट सब DigiLocker में आ जाएगा. कॉलेज एडमिशन में इसी की PDF अपलोड कर देनी है.
UP Board Bihar Board की मार्कशीट: UP Board के लिए Board of High School and Intermediate Education UP सर्च करो.
Bihar Board के लिए Bihar School Examination Board सर्च करो, बाकी प्रोसेस सभी स्टेट्स के बोर्ड का इसी तरह सेम है रोल कोड और रोल नंबर डालना पड़ता है.
1995 से लेकर अब तक के स्टूडेंट की मार्कशीट DigiLocker Yojana पर मिल जाती है, अगर नहीं मिल रही तो स्कूल से संपर्क करो.
ध्यान दें: DigiLocker Yojana में अपने दस्तावेज सेव करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप तुरंत सरकारी नौकरी के फॉर्म भर सकते हैं।
वैसे, नौकरी ढूंढने के लिए अब आपको अलग-अलग वेबसाइट पर भटकना नहीं पड़ेगा, क्योंकि सभी सरकारी और प्राइवेट नौकरियां एक ही पोर्टल पर मिल जाती हैं।
DigiLocker से पैन कार्ड कैसे डाउनलोड करें
1- DigiLocker खोलो और लॉगिन करो.
2- Issued Documents में Income Tax Department सर्च करो.
3- PAN Verification Record पर क्लिक करो.
4- अपना पैन नंबर डालो और नाम कन्फर्म करो.
5- Get Document दबाते ही पैन कार्ड सेव हो जाएगा.
DigiLocker Yojana वाला पैन कार्ड बैंक, डीमैट अकाउंट, प्रॉपर्टी सब जगह चलता है. कलर प्रिंट निकाल कर लैमिनेट करा लो तो फिजिकल जैसा लगेगा.
क्या DigiLocker सुरक्षित है
बहुत लोग पूछते हैं कि DigiLocker Yojana में डॉक्यूमेंट रखना सेफ है या नहीं. जवाब है 100% सेफ है.
पहला कारण: सरकारी सर्वर DigiLocker Yojana का डेटा भारत सरकार के NIC सर्वर पर स्टोर होता है.
ये वही सर्वर है जहां आधार और इनकम टैक्स का डेटा रहता है. प्राइवेट कंपनी के सर्वर से हजार गुना ज्यादा सिक्योर है.
दूसरा कारण: 256 बिट एन्क्रिप्शन आपके डॉक्यूमेंट 256 बिट SSL एन्क्रिप्शन से लॉक रहते हैं. इसे हैक करना नामुमकिन है, बैंक भी सेम सिक्योरिटी यूज करते हैं.
तीसरा कारण: OTP और PIN डबल सिक्योरिटी DigiLocker में घुसने के लिए मोबाइल OTP और 6 अंक का PIN दोनों चाहिए. किसी को आपका मोबाइल मिल भी जाए तो PIN के बिना नहीं खोल पाएगा.
चौथा कारण: आधार बेस्ड लॉगिन हर बार जब आप Issued Document निकालते हो तो आधार OTP लगता है. मतलब कोई दूसरा आपका DL या मार्कशीट नहीं निकाल सकता.
पांचवा कारण: ऑडिट ट्रेल DigiLocker में Activity सेक्शन होता है, वहां दिखता है कि कब किसने आपका डॉक्यूमेंट देखा. अगर कोई गलत एक्सेस करे तो तुरंत पता चल जाएगा.
इसलिए टेंशन मत लो, Gmail और WhatsApp से ज्यादा सेफ है DigiLocker Yojana.
DigiLocker के नुकसान
फायदे तो बहुत हैं पर DigiLocker Yojana की 3 लिमिट भी जान लो-
पहला नुकसान: आधार जरूरी है, बिना आधार कार्ड के DigiLocker Yojana अकाउंट नहीं बनता. जिनका आधार नहीं है या मोबाइल लिंक नहीं है वो यूज नहीं कर सकते.
दूसरा नुकसान: इंटरनेट चाहिए, DigiLocker ऑनलाइन चलता है. अगर नेटवर्क नहीं है या सर्वर डाउन है तो डॉक्यूमेंट नहीं खुलेंगे. इसलिए एक बार PDF डाउनलोड करके फोन में सेव कर लो.
तीसरा नुकसान: DigiLocker में सब डॉक्यूमेंट नहीं मिलते
अभी सिर्फ 700 विभाग DigiLocker Yojana से जुड़े हैं.
प्राइवेट यूनिवर्सिटी की डिग्री, बहुत पुराने जमीन के कागज, कुछ स्टेट का जाति प्रमाण पत्र अभी नहीं मिलता, धीरे धीरे जुड़ रहे हैं.
DigiLocker और mParivahan में क्या अंतर है
बहुत लोग कन्फ्यूज रहते हैं. दोनों में फर्क समझो.
फीचर DigiLocker Yojana mParivahan
किसका है-
MeitY मंत्रालय सड़क परिवहन मंत्रालय.
क्या रख सकते हैं 2000+ डॉक्यूमेंट आधार, पैन, मार्कशीट, DL, RC सब सिर्फ DL और RC.
वैधता: हर जगह मान्य बैंक, कॉलेज, पुलिस सिर्फ ट्रैफिक पुलिस मानती है
स्टोरेज: 1GB फ्री मिलता है कोई स्टोरेज नहीं
बेस्ट किसके लिए ऑल इन वन यूज सिर्फ गाड़ी वालों के लिए.
सीधा जवाब: अगर सिर्फ DL RC चाहिए तो mParivahan ठीक है. पर मार्कशीट, आधार, पैन भी चाहिए तो DigiLocker बेस्ट है.
DigiLocker Yojana में DL भी आ जाता है तो mParivahan की जरूरत ही नहीं.
Digilocker अकाउंट डिलीट कैसे करें
अगर आपको DigiLocker Yojana से अकाउंट बंद करना है तो ये स्टेप फॉलो करो-
1- DigiLocker में लॉगिन करो.
2- प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करो.
3- Settings में जाओ.
4- सबसे नीचे Deactivate Account ऑप्शन मिलेगा.
5- कारण बताओ और OTP डाल कर कन्फर्म करो.
ध्यान दे: अकाउंट डिलीट करने से पहले Issued Documents डाउनलोड कर लेना. क्योंकि डिलीट के बाद सब डिलीट हो जाएगा. दोबारा अकाउंट बना सकते हो पर पुराना डेटा वापस नहीं आएगा.
DigiLocker Yojana के बारे में 25 जरूरी सवाल जवाब FAQ
सवाल 1: DigiLocker Yojana फ्री है या पैसे लगते हैं?
जवाब: DigiLocker Yojana 100% फ्री है. अकाउंट बनाने, डॉक्यूमेंट निकालने, शेयर करने का कोई चार्ज नहीं है.
सवाल 2: क्या DigiLocker बिना आधार के बन सकता है?
जवाब: नहीं. DigiLocker के लिए आधार कार्ड और लिंक मोबाइल नंबर जरूरी है.
सवाल 3: DigiLocker का पासवर्ड भूल गए तो क्या करें?
जवाब: लॉगिन पेज पर Forgot Password पर क्लिक करो. आधार लिंक मोबाइल पर OTP आएगा. नया पासवर्ड सेट हो जाएगा.
सवाल 4: DigiLocker में 6 अंक का PIN भूल गए तो?
जवाब: लॉगिन करते वक्त Forgot Security PIN पर क्लिक करो. OTP से नया PIN बना लो.
सवाल 5: क्या एक मोबाइल पर दो DigiLocker अकाउंट बन सकते हैं?
जवाब: नहीं. एक आधार नंबर से सिर्फ एक DigiLocker अकाउंट बनता है. एक मोबाइल नंबर पर भी एक ही अकाउंट चलेगा.
सवाल 6: DigiLocker में डॉक्यूमेंट कैसे अपलोड करें?
जवाब: डैशबोर्ड पर Upload Documents ऑप्शन है. वहां से PDF या JPG अपलोड कर सकते हो. 1GB तक फ्री है.
सवाल 7: क्या DigiLocker से प्रिंट निकाल सकते हैं?
जवाब: हां. कोई भी डॉक्यूमेंट खोलो और डाउनलोड आइकन दबाओ. PDF सेव हो जाएगी. उसका प्रिंट निकाल लो.
सवाल 8: पुलिस DigiLocker Yojana वाला DL नहीं मान रही तो क्या करें?
जवाब: उन्हें सड़क परिवहन मंत्रालय का 2018 का सर्कुलर दिखाओ. नियम है कि मानना पड़ेगा. नहीं मानें तो 100 नंबर पर कंप्लेंट करो.
सवाल 9: DigiLocker में मार्कशीट नहीं आ रही?
जवाब: रिजल्ट के 2-3 दिन बाद आती है. अगर 1 हफ्ते बाद भी न आए तो बोर्ड की वेबसाइट चेक करो या स्कूल में पता करो.
सवाल 10: क्या NRI DigiLocker यूज कर सकते हैं?
जवाब: हां, अगर उनके पास भारतीय आधार और भारत का मोबाइल नंबर है तो NRI भी DigiLocker बना सकते हैं.
सवाल 11: DigiLocker में नाम गलत आ रहा है?
जवाब: DigiLocker में नाम आधार से आता है. आधार में नाम सही करा लो. 2 दिन बाद DigiLocker में भी अपडेट हो जाएगा.
सवाल 12: क्या DigiLocker से जाति प्रमाण पत्र मिलता है?
जवाब: कुछ राज्यों का मिलता है. Issued Documents में State Government सर्च करो. अगर आपका राज्य जुड़ा है तो मिल जाएगा.
सवाल 13: DigiLocker Yojana की हेल्पलाइन नंबर क्या है?
जवाब: टोल फ्री नंबर 1076 है. या- support@digitallocker.gov.in पर मेल करो.
सवाल 14: क्या DigiLocker से पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं?
जवाब: डायरेक्ट अप्लाई नहीं कर सकते. पर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए DigiLocker वाला आधार पैन दे सकते हो.
सवाल 15: DigiLocker में फोटो कैसे बदलें?
जवाब: प्रोफाइल में Edit Profile ऑप्शन है. वहां से नई फोटो अपलोड कर दो.
सवाल 16: क्या बैंक DigiLocker वाला आधार मानते हैं?
जवाब: हां. RBI ने सभी बैंकों को आदेश दिया है कि DigiLocker वाले डॉक्यूमेंट KYC के लिए मान्य हैं.
सवाल 17: DigiLocker में लॉकर फुल हो जाए तो?
जवाब: 1GB फ्री है. फुल हो जाए तो पुराने डॉक्यूमेंट डिलीट करो या पेड प्लान लो. पर नॉर्मल यूज में 1GB काफी है.
सवाल 18: क्या DigiLocker हैक हो सकता है?
जवाब: नामुमकिन है. सरकारी 256 बिट एन्क्रिप्शन है. आज तक कोई केस नहीं आया.
सवाल 19: DigiLocker से कोविड सर्टिफिकेट कैसे निकाले?
जवाब: Issued Documents में Ministry of Health सर्च करो. Covid Vaccination Certificate मिल जाएगा.
सवाल 20: क्या DigiLocker से गैस सब्सिडी पेपर मिलता है?
जवाब: हां. Indian Oil, BPCL, HPCL तीनों का मिलता है. Issued Documents में सर्च करो.
सवाल 21: DigiLocker में माता पिता का डॉक्यूमेंट रख सकते हैं?
जवाब: नहीं. सिर्फ अपना डॉक्यूमेंट रख सकते हो क्योंकि आधार वेरिफिकेशन होता है.
सवाल 22: क्या DigiLocker से ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू होता है?
जवाब: नहीं. DigiLocker से सिर्फ DL डाउनलोड होता है. रिन्यू कराने के लिए Parivahan वेबसाइट पर जाना पड़ेगा.
सवाल 23: DigiLocker में मोबाइल नंबर कैसे बदलें?
जवाब: पहले आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराओ. 2 दिन बाद DigiLocker में खुद अपडेट हो जाएगा.
सवाल 24: क्या कोर्ट DigiLocker Yojana वाले डॉक्यूमेंट मानता है?
जवाब: हां. IT Act 2000 के तहत डिजिटल डॉक्यूमेंट कोर्ट में मान्य हैं.
सवाल 25: DigiLocker का फुल फॉर्म क्या है?
जवाब: Digital Locker. पर अब सरकार इसे DigiLocker Yojana के नाम से प्रमोट करती है.
निष्कर्ष
1- DigiLocker Yojana 2026 में हर भारतीय के फोन में होना चाहिए. आधार से लेकर मार्कशीट तक, सब कुछ 2 मिनट में मिल जाता है.
2- पुलिस, बैंक, कॉलेज कहीं भी फोटोकॉपी की लाइन में नहीं लगना पड़ेगा. सबसे बड़ी बात DigiLocker Yojana 100% फ्री और सरकारी सेफ है.
3- अगर अभी तक DigiLocker अकाउंट नहीं बनाया तो आज ही बना लो. आधार और मोबाइल नंबर रखो, 2 मिनट में काम हो जाएगा. रिजल्ट सीजन और ट्रैफिक चेकिंग में बहुत काम आएगा.
4- आपको DigiLocker का कौन सा फीचर सबसे अच्छा लगा? कमेंट में बताओ. और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर करो ताकि वो भी DigiLocker का फायदा उठा सकें.
खंडन
1- यह लेख केवल सामान्य जानकारी और शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। DigiLocker Yojana भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चलाई जाने वाली एक आधिकारिक योजना है।
2- Harbo.co.in एक निजी ब्लॉग है और इसका DigiLocker या भारत सरकार से कोई संबंध नहीं है। इस पोस्ट में दी गई सभी जानकारी विभिन्न सरकारी वेबसाइटों और समाचार स्रोतों से एकत्रित की गई है।
3- किसी भी दस्तावेज को अपलोड करने या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले कृपया DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट
4- https://digilocker.gov.in पर जाकर जानकारी की पुष्टि अवश्य कर लें। नियम और शर्तों में बदलाव संभव है।
