पीएम किसान मानधन योजना 60 साल के बाद 3000 रु महीना पेंशन
परिचय
भारत एक कृषि प्रधान देश है यहां की लगभग 60 प्रतिशत आबादी खेती पर निर्भर है. लेकिन किसान का बुढ़ापा बहुत मुश्किल भरा होता है, खेत में काम करने की ताकत नहीं रहती और कमाई का कोई जरिया नहीं बचता.
इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने PM Kisan Mandhan Yojana की शुरुआत की है. यह योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक सुरक्षा कवच है.
यह Yojana एक पेंशन योजना है, इस योजना के तहत किसान को 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने 3000/- रुपये की पेंशन दी जाती है. यह पैसा सीधे किसान के बैंक खाते में आता है.
इससे बुढ़ापे में किसानों को किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती, PM Kisan Mandhan Yojana को किसान पेंशन योजना के नाम से भी जाना जाता है.
यह योजना 12 सितंबर 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी, Yojana का मुख्य उद्देश्य है कि देश के हर छोटे किसान को सामाजिक सुरक्षा मिले.
जब किसान बूढ़ा हो जाए तो उसे आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े, सरकार चाहती है कि Yojana के जरिए किसान का बुढ़ापा सम्मान के साथ बीते.
PM Kisan Mandhan Yojana का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य मकसद 60 साल के बाद किसानों को बुढ़ापे में आर्थिक सहारा देना है.

PM Kisan Mandhan Yojana का मुख्य उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को बुढ़ापे में आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है.
भारत में 60 साल के बाद किसानों के पास कमाई का कोई स्थायी जरिया नहीं बचता, इसी समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने यह Yojana शुरू की है.
इस योजना का उद्देश्य 18 से 40 साल के किसानों को कम से कम 55/- रुपये मासिक अंशदान के साथ जोड़कर 60 साल की उम्र के बाद 3000/- रुपये मासिक पेंशन की गारंटी देना है.
Mandhan Yojana के माध्यम से सरकार चाहती है कि किसान का बुढ़ापा सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ बीते.
साथ ही किसान की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी को 1500/- रुपये फैमिली पेंशन देकर परिवार को भी सहारा देना इस योजना का उद्देश्य है.
इसके अलावा जो किसान बुढ़ापे से पहले खुद का काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए सरकार स्वरोजगार योजना भी चला रही है.
PM Kisan Mandhan Yojana क्या है समझें
यह केंद्र सरकार की एक स्वैच्छिक पेंशन योजना है जिसमें जुड़कर किसान अपना बुढ़ापा सुरक्षित कर सकते हैं.

यह Yojana एक स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है, स्वैच्छिक का मतलब है कि इसमें जुड़ना आपकी मर्जी पर है.
कोई जबरदस्ती नहीं है, अंशदायी का मतलब है कि इसमें किसान को भी पैसा जमा करना पड़ता है और सरकार भी उतना ही पैसा जमा करती है.
मान लीजिए आपकी उम्र 29 साल है, अगर आप Mandhan Yojana से जुड़ते हैं तो आपको 60 साल की उम्र तक हर महीने 100/- रुपये जमा करने होंगे, आपके 100/- रुपये के साथ सरकार भी हर महीने 100/- रुपये जमा करेगी.
यानी आपके पेंशन खाते में कुल 200/- रुपये महीना जमा होगा. जब आप 60 साल के हो जाएंगे तो आपको Mandhan Yojana के तहत हर महीने 3000/- रुपये पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी, यह पेंशन आपको जीवन भर मिलती रहेगी.
इस Yojana का संचालन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय करता है. इस योजना के पेंशन फंड का प्रबंधन भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC करता है.
किसानों का रजिस्ट्रेशन कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC के माध्यम से किया जाता है, इस Mandhan Yojana में नामांकन की प्रक्रिया बहुत आसान रखी गई है ताकि गांव का किसान भी बिना दिक्कत के जुड़ सके.
PM Kisan Mandhan Yojana के मुख्य फायदे
इस Kisan Mandhan Yojana के कई बड़े फायदे हैं, इस योजना को खासतौर पर छोटे किसानों को ध्यान में रखकर बनाया गया है.
इस Yojana की सबसे अच्छी बात ये है कि ये पूरी तरह सुरक्षित है, इसका पैसा सीधा LIC के पास जाता है और 60 साल बाद पेंशन की गारंटी सरकार देती है.
अगर किसान की मृत्यु हो जाती है तो उसकी पत्नी को 50% पेंशन मिलती रहती है, अब जानते हैं इस योजना के 5 सबसे बड़े फायदे जो हर किसान को पता होने चाहिए, आइए जानते हैं-
इस Mandhan Yojana में किस्त जमा करने के लिए अगर पैसे की जरूरत हो तो किसान किसान क्रेडिट कार्ड से सिर्फ 4% ब्याज पर 3 लाख तक का लोन ले सकते हैं.
PM Kisan Mandhan Yojana के सबसे बड़े 5 लाभ
60 साल के बाद 3000/- रुपये की मासिक पेंशन मिलने से किसान अपने परिवार के साथ ऐसे ही हंसते-खेलते जीवन बिता सकता है.

पहला लाभ: 3000/- रुपये की निश्चित मासिक पेंशन. इस Yojana की सबसे बड़ी खासियत यही है. 60 साल की उम्र के बाद किसान को हर महीने 3000/- रुपये मिलेंगे. यह रकम कम लग सकती है.
लेकिन गांव में रहने वाले बुजुर्ग किसान के लिए यह बहुत बड़ी सहायता है. इससे दवाई का खर्चा, राशन का खर्चा आसानी से निकल जाता है. इस Kisan Mandhan Yojana की पेंशन गारंटीड है. सरकार ने इसका वादा किया है.
दूसरा लाभ: सरकार का बराबर का योगदान. इस Mandhan Yojana में आप अकेले पैसा नहीं जमा करते. जितना पैसा आप हर महीने डालेंगे उतना ही पैसा केंद्र सरकार भी आपके खाते में डालेगी.
अगर आप 55/- रुपये जमा करते हैं तो सरकार भी 55/- रुपये डालेगी. अगर आप 200/- रुपये जमा करते हैं तो सरकार भी 200/- रुपये डालेगी. इस तरह इस Yojana में आपका पैसा दोगुनी तेजी से बढ़ता है.
तीसरा लाभ: फैमिली पेंशन की सुविधा. भगवान न करे अगर इस Yojana से जुड़े किसान की मृत्यु 60 साल के बाद हो जाती है तो उसकी पत्नी को पेंशन मिलती रहेगी.
पत्नी को हर महीने 1500/- रुपये की फैमिली पेंशन दी जाएगी. यह सुविधा इस Yojana को और भी खास बनाती है. इससे किसान की पत्नी को भी बुढ़ापे में सहारा मिल जाता है.
चौथा लाभ: PM-KISAN योजना से जोड़ने की सुविधा. अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं तो आपके लिए इस Kisan Mandhan Yojana में जुड़ना बहुत आसान है.
आप PM-KISAN के 6000/- रुपये में से ही अपना अंशदान कटवा सकते हैं, आपको अलग से जेब से पैसा नहीं देना पड़ेगा.
हर किस्त में से अपने आप पैसा कटकर PM Kisan Mandhan Yojana के खाते में चला जाएगा.
पांचवा लाभ: बीच में छोड़ने पर पैसा वापस मिलना. मान लीजिए आपने इस Mandhan Yojana में 5 साल तक पैसा जमा किया और फिर किसी कारण से आगे पैसा नहीं जमा कर पाए.
तो घबराने की जरूरत नहीं है, आप योजना को छोड़ सकते हैं. आपको आपका जमा किया हुआ पैसा ब्याज सहित वापस मिल जाएगा.
अगर किसान की मृत्यु 60 साल से पहले हो जाती है तो भी उसका सारा पैसा ब्याज के साथ उसके नॉमिनी को दे दिया जाता है, इस Yojana में किसान का पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है.
PM Kisan Mandhan Yojana के लिए पात्रता
PM Kisan Mandhan Yojana का लाभ लेने के लिए किसान को उम्र और जमीन से जुड़ी ये मुख्य शर्तें पूरी करनी होंगी-

PM Kisan Mandhan Yojana का लाभ हर कोई किसान नहीं ले सकता. इसके लिए सरकार ने कुछ शर्तें रखी हैं. सिर्फ वही किसान PM Kisan Mandhan Yojana में आवेदन कर सकते हैं जो इन शर्तों को पूरा करते हों-
पहली शर्त जमीन की: PM Kisan Mandhan Yojana सिर्फ छोटे और सीमांत किसानों के लिए है. आपके पास 2 हेक्टेयर से कम खेती वाली जमीन होनी चाहिए.
2 हेक्टेयर का मतलब होता है लगभग 5 एकड़. अगर आपके नाम पर 5 एकड़ से कम जमीन है तो आप PM Kisan Mandhan Yojana के लिए पात्र हैं. जमीन आपके नाम पर होनी चाहिए और राज्य के भूमि रिकॉर्ड में दर्ज होनी चाहिए.
दूसरी शर्त है उम्र की: PM Kisan Mandhan Yojana में 18 साल से 40 साल की उम्र के बीच का कोई भी किसान जुड़ सकता है. अगर आपकी उम्र 18 साल से कम है तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा-
अगर आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा हो चुकी है तो आप इस PM Kisan Mandhan Yojana में नहीं जुड़ सकते. सरकार ने 40 साल की सीमा इसलिए रखी है ताकि किसान कम से कम 20 साल तक योगदान कर सके.
तीसरी शर्त: आप किसी और पेंशन योजना का लाभ न ले रहे हों, अगर आप पहले से NPS, EPFO, या किसी सरकारी पेंशन योजना से जुड़े हैं तो आप-
PM Kisan Mandhan Yojana का लाभ नहीं ले पाएंगे. यह योजना सिर्फ उन किसानों के लिए है जिनके पास बुढ़ापे के लिए कोई और सहारा नहीं है.
PM Kisan Mandhan Yojana में कौन आवेदन नहीं कर सकते
यह भी जानना जरूरी है, बड़े किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन है वे पात्र नहीं हैं. जो किसान इनकम टैक्स भरते हैं वे भी PM Kisan Mandhan Yojana से बाहर हैं.
डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे पेशेवर लोग अगर खेती भी करते हैं तो भी वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकते.
राज्य या केंद्र सरकार के कर्मचारी या रिटायर्ड कर्मचारी भी PM Kisan Mandhan Yojana के लिए पात्र नहीं हैं.
मंत्री, सांसद, विधायक, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे पदों पर बैठे लोग भी आवेदन नहीं कर सकते.
PM Kisan Mandhan Yojana में हर महीने कितना पैसा जमा करना पड़ता है
इस योजना की सबसे अच्छी बात ये है कि मासिक किस्त बहुत कम है. 40 साल की उम्र में भी सिर्फ 200/- रुपये महीना देने होते हैं, देखिए अनुभवी किसान कैसे अपनी उम्र के हिसाब से योगदान समझ रहे हैं.

40 साल की उम्र पर भी सिर्फ 200/- रुपये महीना जमा करने होते हैं. सरकार भी हर महीने 200/- रुपये जोड़ती है.
PM Kisan Mandhan Yojana में हर किसान का मासिक योगदान अलग अलग होता है, यह आपकी उम्र पर निर्भर करता है.
आप जितनी कम उम्र में PM Kisan Mandhan Yojana से जुड़ेंगे आपको उतना ही कम पैसा हर महीने जमा करना पड़ेगा.
अगर आप 18 साल की उम्र में PM Kisan Mandhan Yojana में नामांकन कराते हैं तो आपको सिर्फ 55/- रुपये प्रति महीना जमा करने होंगे.
60 साल की उम्र तक आपको 42 साल तक योगदान करना होगा. लेकिन महीने का खर्चा बहुत कम रहेगा.
अगर आपकी उम्र 29 साल है तो PM Kisan Mandhan Yojana में आपको हर महीने 100 रुपये जमा करने होंगे.
आपको 31 साल तक यानी 60 साल की उम्र तक योगदान करना होगा, ज्यादातर किसान इसी उम्र के आसपास जुड़ते हैं.
अगर आप 40 साल की उम्र में PM Kisan Mandhan Yojana से जुड़ते हैं तो यह आखिरी मौका है. 40 साल की उम्र पर आपको सबसे ज्यादा यानी 200/- रुपये महीना जमा करने होंगे.
आपको सिर्फ 20 साल तक योगदान करना होगा. 200/- रुपये महीना भी बहुत ज्यादा नहीं है, एक दिन का मजदूरी का खर्चा भी इससे ज्यादा होता है.
PM Kisan Mandhan Yojana का एक बड़ा फायदा यह है कि जैसे ही आप 60 साल के होंगे आपका मासिक योगदान बंद हो जाएगा.
उसके अगले महीने से ही आपको 3000/- रुपये की पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी, आपको 60 साल के बाद एक भी रुपया नहीं देना है. सिर्फ पेंशन लेनी है.
इस Yojana में 18 साल वाले को कुल 27720/- रुपये जमा करने पड़ते हैं और 40 साल वाले को कुल 48000/- रुपये.
लेकिन बदले में जीवन भर 3000/- रुपये महीना मिलता है, हिसाब लगाएं तो यह बहुत फायदे का सौदा है.
PM Kisan Mandhan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किसान अपनी उम्र के हिसाब से हर महीने जमा होने वाली किस्त भी चेक कर सकते हैं.
PM Kisan Mandhan Yojana में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
इस Yojana में रजिस्ट्रेशन करना बहुत आसान है. इसके लिए आपको अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC पर जाना होगा.
गांव में लगभग हर पंचायत में एक CSC होता है. इस Yojana का रजिस्ट्रेशन खुद से ऑनलाइन नहीं होता. CSC वाला ही आपका फॉर्म भरता है.
सबसे पहले आप अपने जरूरी दस्तावेज लेकर CSC सेंटर जाएं. PM Kisan Mandhan Yojana के लिए ये दस्तावेज चाहिए-
पहला दस्तावेज: आधार कार्ड, आपके मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए क्योंकि OTP आएगा.
दूसरा दस्तावेज: बैंक पासबुक या चेकबुक, खाता आपके नाम से होना चाहिए और IFSC कोड साफ दिखना चाहिए.
तीसरा दस्तावेज: है खसरा खतौनी या जमीन के कागज, इससे पता चलेगा कि आपके पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है.
आगे का काम: 1- CSC सेंटर पर जाकर आप VLE यानी विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर को बोलें कि मुझे इस Mandhan Yojana में रजिस्ट्रेशन कराना है, वह आपके आधार कार्ड से आपकी डिटेल निकालेगा.
2- फिर आपकी उम्र के हिसाब से बताएगा कि आपको हर महीने कितना पैसा जमा करना होगा. आप अपनी सहमति देंगे तो वह आपका फॉर्म ऑनलाइन भर देगा.
3- फॉर्म भरने के बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा. वह OTP CSC वाले को बता देना है. OTP डालते ही आपका इस Mandhan Yojana कार्ड जनरेट हो जाएगा.
4- CSC वाला आपको किसान पेंशन खाता संख्या देगा. इसी नंबर से आपकी सारी जानकारी जुड़ी रहेगी. पहली किस्त का पैसा भी उसी समय आपके खाते से कट जाएगा.
5- इसके बाद हर महीने आपके बैंक खाते से ऑटो डेबिट के जरिए पैसा कटता रहेगा, अगर आप PM-KISAN योजना के लाभार्थी हैं तो-
6- आप Kisan Mandhan Yojana के लिए बहुत आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आपको बस CSC वाले को बोलना है कि मेरा अंशदान PM-KISAN की किस्त से काट लिया जाए.
7- फिर आपको अलग से बैंक से पैसा नहीं कटवाना पड़ेगा. हर 4 महीने में जब PM-KISAN के 2000/- रुपये आएंगे तो उसमें से अपने आप PM Kisan Mandhan Yojana का पैसा कट जाएगा.
PM-KISAN और PM Kisan Mandhan Yojana में क्या अंतर है
बहुत सारे किसान PM-KISAN और PM Kisan Mandhan Yojana को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. दोनों योजनाओं का नाम मिलता जुलता है, दोनों किसानों के लिए हैं.
लेकिन दोनों का काम बिल्कुल अलग है, अगर आप भी Kisan Mandhan Yojana और PM-KISAN में फर्क नहीं समझ पा रहे तो यह सेक्शन ध्यान से पढ़ें.
PM-KISAN का पूरा नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, यह एक इनकम सपोर्ट स्कीम है. इसमें सरकार किसान को हर साल 6000/- रुपये देती है.
यह पैसा तीन किस्तों में 2000/- 2000/- करके सीधा बैंक में आता है. यह पैसा किसान अपनी खेती के खर्चे के लिए, बीज खरीदने के लिए, खाद खरीदने के लिए यूज कर सकता है.
PM-KISAN का पैसा 18 साल से लेकर किसी भी उम्र का किसान ले सकता है, इसमें किसान को कोई पैसा जमा नहीं करना पड़ता सरकार सिर्फ देती है.
वहीं PM Kisan Mandhan Yojana- एक पेंशन योजना है, इसका पैसा 60 साल की उम्र के बाद मिलता है. PM Kisan Mandhan Yojana में किसान को पहले पैसा जमा करना पड़ता है.
18 से 40 साल की उम्र के बीच ही इसमें जुड़ सकते हैं. 40 साल के बाद Kisan Mandhan Yojana में एंट्री बंद हो जाती है. इसमें हर महीने 55/- रुपये से 200/- रुपये तक जमा करने होते हैं.
फिर 60 साल के बाद 3000/- रुपये महीना पेंशन मिलती है. आसान भाषा में समझें तो PM-KISAN अभी के लिए है और Kisan Mandhan Yojana बुढ़ापे के लिए है.
PM-KISAN से आपको अभी खेती करने में मदद मिलती है. इस Yojana से आपको बुढ़ापे में रोटी की चिंता नहीं करनी पड़ती. सबसे अच्छी बात यह है कि आप दोनों योजनाओं का लाभ एक साथ ले सकते हैं.
सरकार ने Kisan Mandhan Yojana को PM-KISAN से लिंक कर दिया है. अगर आप चाहते हैं तो PM-KISAN के 6000/- रुपये में से ही आपका PM Kisan Mandhan Yojana का अंशदान कट सकता है-
इससे आपको जेब से अलग से पैसा नहीं देना पड़ेगा और आपका बुढ़ापा भी सुरक्षित हो जाएगा, इसलिए समझदार किसान दोनों योजनाओं में रजिस्ट्रेशन कराते हैं.
PM Kisan Mandhan Yojana Status चेक करने का तरीका
इस Kisan Mandhan Yojana में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद हर किसान के मन में सवाल आता है कि मेरा स्टेटस क्या है, पैसा जमा हो रहा है या नहीं.
पेंशन कार्ड बना या नहीं, PM Kisan Mandhan Yojana का स्टेटस चेक करना बहुत आसान है, इसके तीन तरीके हैं-
पहला तरीका: आधिकारिक वेबसाइट से, आपको गूगल में http://maandhan.in सर्च करना है, यह Kisan Mandhan Yojana की ऑफिशियल साइट है.
वेबसाइट खुलने पर आपको ऊपर मेन्यू में Login का ऑप्शन दिखेगा. उस पर क्लिक करें. फिर Self Enrollment पर क्लिक करना है. अब अपना मोबाइल नंबर डालें जो आपने रजिस्ट्रेशन के समय दिया था.
OTP आएगा उसे डालें, लॉगिन होते ही आपको Kisan Mandhan Yojana का डैशबोर्ड दिख जाएगा. यहां पर आपका नाम किसान पेंशन खाता संख्या, कितना पैसा जमा हुआ.
अगली किस्त कब कटेगी, नॉमिनी का नाम सब दिख जाएगा. यहां से आप अपना Kisan Mandhan Yojana कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं.
दूसरा तरीका: CSC सेंटर से, अगर आपको ऑनलाइन चेक करने में दिक्कत आ रही है तो आप अपने नजदीकी CSC सेंटर पर चले जाएं, वहां VLE को अपना आधार नंबर या पेंशन खाता संख्या बता दें.
वह अपने कंप्यूटर से दो मिनट में इस Mandhan Yojana का स्टेटस चेक करके बता देगा. वह चाहे तो आपका कार्ड प्रिंट करके भी दे सकता है, इसका 10-20/- रुपये चार्ज लग सकता है.
तीसरा तरीका: मोबाइल ऐप से, सरकार ने Kisan Mandhan Yojana के लिए मोबाइल ऐप भी बनाया है, आप प्ले स्टोर से PM-KMY ऐप डाउनलोड कर सकते हैं.
ऐप में मोबाइल नंबर से लॉगिन करके आप कभी भी अपना स्टेटस देख सकते हैं, ऐप में आपको कितना पैसा जमा हुआ, कितनी किस्त बाकी है.
पेंशन कब शुरू होगी ये सारी जानकारी मिल जाती है. Mandhan Yojana का स्टेटस समय समय पर चेक करते रहना चाहिए ताकि अगर कोई किस्त मिस हो गई हो तो पता चल जाए.
PM Kisan Mandhan Yojana की पेंशन कब बंद हो सकती है नियम जानें
इस Kisan Mandhan Yojana में पेंशन जीवन भर मिलती है यह सच है. लेकिन कुछ स्थितियों में पेंशन बंद भी हो सकती है. इसलिए इस Yojana के नियम जानना बहुत जरूरी है ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो.
पहला नियम: अगर किसान की मृत्यु हो जाती है तो पेंशन उसके नॉमिनी को ट्रांसफर हो जाती है. अगर किसान ने अपनी पत्नी को नॉमिनी बनाया है तो पत्नी को 1500/- रुपये महीने की फैमिली पेंशन मिलेगी.
लेकिन अगर किसान अविवाहित था या उसकी पत्नी की मृत्यु पहले हो चुकी है तो इस Yojana की पेंशन बंद हो जाएगी जमा किया हुआ पैसा नॉमिनी को वापस मिल जाएगा.
दूसरा नियम: गलत जानकारी देने का, अगर आपने इस Yojana में रजिस्ट्रेशन कराते समय गलत जानकारी दी है.
जैसे आपके पास 2 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन है लेकिन आपने कम बताई. या आप इनकम टैक्स भरते हैं लेकिन बताया नहीं.
तो जांच में पकड़े जाने पर आपकी इस Yojana की पेंशन तुरंत बंद कर दी जाएगी. जो पैसा आपने जमा किया है वो भी जब्त हो सकता है, इसलिए हमेशा सही जानकारी ही दें.
तीसरा नियम: लगातार किस्त न भरने का, इस Mandhan Yojana में हर महीने किस्त जमा करना जरूरी है. अगर आप 6 महीने तक किस्त नहीं भरते तो आपका खाता निष्क्रिय हो सकता है.
फिर आपको पेनल्टी के साथ बकाया किस्त जमा करनी पड़ेगी. अगर आप 1 साल तक पैसा नहीं भरते तो इस Yojana का खाता बंद भी हो सकता है, इसलिए बैंक में बैलेंस मेंटेन रखें ताकि ऑटो डेबिट फेल न हो.
PM Kisan Mandhan Yojana से जुड़े सबसे जरूरी सवाल जवाब FAQ
PM Kisan Mandhan Yojana को लेकर किसानों के मन में बहुत सारे सवाल होते हैं, यहां हम उन सभी सवालों के जवाब दे रहे हैं-
जो गूगल पर सबसे ज्यादा पूछे जाते हैं. इनको पढ़ने के बाद PM Kisan Mandhan Yojana को लेकर आपका कोई डाउट नहीं रहेगा.
सवाल 1: PM Kisan Mandhan Yojana में रजिस्ट्रेशन के लिए कितना पैसा लगता है?
जवाब: PM Kisan Mandhan Yojana में रजिस्ट्रेशन बिल्कुल फ्री है. CSC वाला आपसे कोई फीस नहीं लेगा. आपको सिर्फ पहली महीने की किस्त जमा करनी है.
वह 55/- रुपये से 200/- रुपये के बीच हो सकती है. इसके अलावा कोई चार्ज नहीं है.
सवाल 2: क्या PM Kisan Mandhan Yojana में पति पत्नी दोनों जुड़ सकते हैं?
जवाब: हां अगर पति और पत्नी दोनों के नाम अलग जमीन है और दोनों 2 हेक्टेयर की शर्त पूरी करते हैं तो दोनों इस Mandhan Yojana से जुड़ सकते हैं.
60 साल बाद दोनों को अलग अलग 3000/- रुपये यानी कुल 6000/- रुपये महीना पेंशन मिलेगी.
सवाल 3: अगर मेरी उम्र 41 साल हो गई तो क्या मैं PM Kisan Mandhan Yojana में जुड़ सकता हूं?
जवाब: नहीं. इस Yojana में जुड़ने की अधिकतम उम्र 40 साल है. 40 साल 364 दिन तक आप जुड़ सकते हैं, 41 साल होते ही PM Kisan Mandhan Yojana के दरवाजे बंद हो जाते हैं.
सवाल 4: Kisan Mandhan Yojana का पैसा बीच में निकाल सकते हैं क्या?
जवाब: हां आप जब चाहे इस Kisan Mandhan Yojana छोड़ सकते हैं. आपको आपका जमा किया हुआ पैसा सेविंग अकाउंट के ब्याज के साथ वापस मिल जाएगा. लेकिन फिर आपको 60 साल बाद पेंशन नहीं मिलेगी.
सवाल 5: क्या बटाई पर खेती करने वाला किसान Mandhan Yojana का लाभ ले सकता है?
जवाब: नहीं. इस Yojana के लिए जमीन आपके नाम पर होनी जरूरी है. बटाईदार, खेतिहर मजदूर जिनके नाम जमीन नहीं है वे इस योजना के पात्र नहीं हैं. उनके लिए सरकार की अलग योजनाएं हैं.
सवाल 6: PM Kisan Mandhan Yojana में नॉमिनी कौन बन सकता है?
जवाब: आप अपनी पत्नी या पति को नॉमिनी बना सकते हैं. अगर आप अविवाहित हैं तो माता पिता या भाई बहन को भी नॉमिनी बना सकते हैं. लेकिन फैमिली पेंशन सिर्फ पति या पत्नी को ही मिलती है.
सवाल 7: अगर मेरा बैंक खाता बदल जाए तो Kisan Mandhan Yojana की किस्त कैसे कटेगी?
जवाब: अगर आपका बैंक खाता बदल गया है तो आपको CSC सेंटर जाकर Kisan Mandhan Yojana में अपना नया खाता अपडेट कराना होगा. नहीं तो किस्त फेल हो जाएगी और पेंशन रुक सकती है.
सवाल 8: PM Kisan Mandhan Yojana का कार्ड खो जाए तो क्या करें?
जवाब: कार्ड खोने पर घबराएं नहीं. आप http://maandhan.in वेबसाइट से अपना कार्ड फिर से डाउनलोड कर सकते हैं.
या CSC सेंटर से डुप्लीकेट कार्ड प्रिंट करा सकते हैं. इस Mandhan Yojana में कार्ड से ज्यादा जरूरी आपकी पेंशन खाता संख्या है.
सवाल 9: क्या PM Kisan Mandhan Yojana में सालाना पैसा जमा कर सकते हैं?
जवाब: नहीं. इस Mandhan Yojana में सिर्फ मासिक किस्त की सुविधा है. आप चाहें तो 6 महीने या साल भर का पैसा एडवांस में जमा कर सकते हैं लेकिन किस्त हर महीने के हिसाब से ही कटेगी.
सवाल 10: PM Kisan Mandhan Yojana की पेंशन पर टैक्स लगेगा क्या?
जवाब: अभी तक सरकार ने PM Kisan Mandhan Yojana की पेंशन को टैक्स फ्री रखा है. 3000/- रुपये महीने पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, भविष्य में नियम बदले तो अलग बात है.
सवाल 11: अगर किसान 60 साल से पहले विकलांग हो जाए तो PM Kisan Mandhan Yojana में क्या होगा?
जवाब: अगर किसान 60 साल से पहले स्थायी रूप से विकलांग हो जाता है और खेती करने लायक नहीं रहता तो वह PM Kisan Mandhan Yojana से बाहर निकल सकता है.
उसका जमा पैसा ब्याज सहित वापस मिल जाएगा. या फिर उसका जीवनसाथी किस्त भरकर योजना जारी रख सकता है.
सवाल 12: PM Kisan Mandhan Yojana में मोबाइल नंबर बदलवाना हो तो क्या करें?
जवाब: मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए आपको CSC सेंटर जाना होगा. वहां आधार कार्ड और नया मोबाइल नंबर देकर PM Kisan Mandhan Yojana में नंबर अपडेट करा सकते हैं.
सवाल 13: क्या भूमिहीन खेतिहर मजदूर PM Kisan Mandhan Yojana का लाभ ले सकते हैं?
जवाब: नहीं. PM Kisan Mandhan Yojana सिर्फ जमीन मालिक छोटे किसानों के लिए है. भूमिहीन मजदूरों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है. उसमें भी 3000/- रुपये पेंशन मिलती है.
सवाल 14: PM Kisan Mandhan Yojana में कितने किसान जुड़ चुके हैं?
जवाब: 6 अगस्त 2024 तक देश भर में कुल 23.38 लाख से ज्यादा किसान PM Kisan Mandhan Yojana से जुड़ चुके हैं, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं.
सवाल 15: PM Kisan Mandhan Yojana की आखिरी तारीख क्या है?
जवाब: PM Kisan Mandhan Yojana में रजिस्ट्रेशन की कोई आखिरी तारीख नहीं है, यह योजना हमेशा चलती रहेगी. लेकिन आप 40 साल की उम्र से पहले ही जुड़ सकते हैं, इसलिए जितना जल्दी जुड़ेंगे उतना फायदा है.
PM Kisan Mandhan Yojana क्यों है हर किसान के लिए जरूरी
PM Kisan Mandhan Yojana भारत सरकार की एक बहुत ही अच्छी पहल है. हमारे देश में किसानों के लिए बुढ़ापे में कोई सामाजिक सुरक्षा नहीं थी. PM Kisan Mandhan Yojana ने इस कमी को पूरा किया है.
सिर्फ 55/- रुपये महीने से शुरू करके आप अपना बुढ़ापा सुरक्षित कर सकते हैं, 60 साल के बाद 3000/- रुपये की पेंशन मिलने से किसान को किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा, PM Kisan Mandhan Yojana का-
पहला फायदा: सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें सरकार भी आपके बराबर पैसा डालती है. आपका पैसा दोगुना हो जाता है.
दूसरा फायदा: है कि आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है, LIC जैसी बड़ी कंपनी इसका प्रबंधन करती है.
तीसरा फायदा: है फैमिली पेंशन का, आपके बाद आपकी पत्नी को भी सहारा मिल जाता है, अगर आपकी उम्र 40 साल से कम है और आपके पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है-
तो आपको PM Kisan Mandhan Yojana में आज ही रजिस्ट्रेशन करा लेना चाहिए, जितनी जल्दी आप जुड़ेंगे आपकी महीने की किस्त उतनी ही कम होगी.
चौथा फायदा: 18 साल वाले को सिर्फ 55/- रुपये महीने देने हैं, यह एक चाय के कप के बराबर भी नहीं है. लेकिन 60 साल के बाद यही 55/- रुपये आपको 3000/- रुपये महीने बनकर वापस मिलेंगे.
ध्यान दें: PM Kisan Mandhan Yojana और PM-KISAN दोनों योजनाओं को एक साथ लेना सबसे समझदारी का काम है.
PM-KISAN से अभी खेती में मदद लीजिए और PM Kisan Mandhan Yojana से बुढ़ापा सुरक्षित कीजिए.
निष्कर्ष
1- पूरी जानकारी पढ़ने के बाद साफ है कि PM Kisan Mandhan Yojana हर छोटे किसान के लिए जरूरी है. सिर्फ 55/- रुपये महीने से शुरू करके आप 60 साल के बाद 3000/- रुपये महीने की पक्की पेंशन पा सकते हैं.
2- इसमें सरकार भी आपके बराबर पैसा जमा करती है जिससे आपकी बचत दोगुनी हो जाती है. अगर आपकी उम्र 40 साल से कम है और जमीन 2 हेक्टेयर से कम है तो PM Kisan Mandhan Yojana में आज ही जुड़ जाएं.
3- PM-KISAN के लाभार्थी तो बिना जेब से पैसा दिए भी जुड़ सकते हैं, 40 साल के बाद इस योजना में एंट्री बंद हो जाती है इसलिए देर मत कीजिए.
4- PM Kisan Mandhan Yojana आपके बुढ़ापे को सम्मान और सुरक्षा दोनों देती है. यह पेंशन नहीं, आपके कल की गारंटी है.
खंडन
1- यह लेख PM Kisan Mandhan Yojana की जानकारी के लिए लिखा गया है. योजना के नियम और शर्तें समय समय पर बदल सकती हैं.
2- आवेदन करने से पहले http://maandhan.in वेबसाइट या अपने नजदीकी CSC सेंटर से ताजा जानकारी जरूर ले लें, लेखक या वेबसाइट किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगी.
