किसान क्रेडिट कार्ड 4% ब्याज पर 3 लाख, खेती के लिए पैसा
परिचय
भाई, हर साल खेती के टाइम सबसे बड़ी टेंशन क्या होती है। खाद बीज के लिए पैसा कहां से आएगा। साहूकार के पास जाओ तो 1 लाख पर 24000/- रुपये साल का ब्याज मांगता है।
2 परसेंट महीना बोलकर सीधा गला काटता है। भारत सरकार ने इसी लूट को बंद करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनाया है। इसको KCC भी बोलते हैं।
भारत सरकार ने किसानों के आय में वृद्धि और कृषि के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, इनमें सबसे प्रमुख पीएम किसान क्रेडिट कार्ड, और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना फसल के नुकसान में सुरक्षा शामिल हैं।
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) में बैंक 3 लाख रुपये तक का लोन देती है। ब्याज सिर्फ 4 परसेंट सालाना। टाइम पर पैसा लौटा दो तो सिर्फ 3 परसेंट लगेगा। यानी 1 लाख पर साल का सिर्फ 3000/- रुपये ब्याज।
ये ATM कार्ड जैसा चलता है, जब जरूरत हो पैसा निकालो। फसल बेचकर वापस जमा कर दो। ऊपर से फसल का बीमा और 2 लाख का दुर्घटना बीमा फ्री में मिलता है।
इस पोस्ट में पूरा हिसाब समझाऊंगा, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) क्या है, 5 बड़े फायदे कौन से हैं। सिर्फ 4 कागज में घर बैठे कैसे बनता है, SBI बैंक का स्टेप बाय स्टेप तरीका भी बताऊंगा।
किसान क्रेडिट कार्ड क्या है सीधे भाषा में समझो
किसान क्रेडिट कार्ड यानी KCC किसानों के लिए ATM कार्ड जैसा है. किसान क्रेडिट कार्ड से किसान भाई बहुत कम ब्याज पर खेती के लिए पैसा ले सकते हैं और जरूरत पड़ने पर कभी भी निकाल सकते हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड किसानों का ATM कार्ड जैसा है। भारत सरकार ने 1998 में इसको शुरू किया था। मकसद साफ था।
खेती के समय खाद बीज दवाई ट्रैक्टर का डीजल इन सबके लिए किसान को साहूकार के पास न जाना पड़े।सरकारी बैंक और ग्रामीण बैंक किसान को 3 लाख रुपये तक का लोन देते हैं।
इस लोन को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन कहते हैं। सबसे बड़ी बात ब्याज सिर्फ 4 परसेंट सालाना है। अगर किसान टाइम पर पैसा लौटा देता है तो सरकार 3 परसेंट की छूट दे देती है।
फिर ब्याज सिर्फ 3 परसेंट लगता है। उदाहरण से समझो। मान लो आपने 1 लाख रुपये KCC से निकाले। साल भर बाद लौटाने पर सिर्फ 4000/- रुपये ब्याज लगेगा।
टाइम पर लौटाया तो 3000/- रुपये ही लगेगा। साहूकार 1 लाख पर 24000/- रुपये साल का ब्याज लेता है। यानी KCC लोन साहूकार से 6 गुना सस्ता है। यह पैसा ATM कार्ड जैसा चलता है।
बैंक आपको 3 लाख की लिमिट देता है। आपको जब जरूरत हो तब 20000/- निकालो। जब फसल बेचो तो पैसा वापस डाल दो।
ब्याज सिर्फ उतने दिन का लगता है जितने दिन पैसा आपके पास रहा। पूरे 3 लाख पर ब्याज नहीं लगता। कौन ले सकता है KCC। जिसके नाम खेती की जमीन है वह ले सकता है।
जो बटाई पर खेती करता है वह भी ले सकता है। इसके अलावा पशुपालक मछली पालने वाले मुर्गी फार्म वाले भी किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं।
किसान क्रेडिट कार्ड के 5 बड़े फायदे
किसान क्रेडिट कार्ड सिर्फ लोन नहीं है, ये किसानों की ताकत है. किसान क्रेडिट कार्ड से खेती आसान होती है और साहूकार के जाल से भी बचाव होता है. आइए जानते हैं इसके 5 सबसे बड़े फायदे-

साहूकार से 6 गुना सस्ता किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) सिर्फ लोन नहीं है। इसके साथ सरकार 5 चीज फ्री में देती है। नॉर्मल पर्सनल लोन में ये फायदे नहीं मिलते।
किसान क्रेडिट कार्ड योजना को NABARD और RBI मिलकर चलाते हैं, ताकि किसानों को समय पर सस्ता लोन मिल सके।
1- किसान क्रेडिट कार्ड: ब्याज दर सबसे कम सिर्फ 4 परसेंट। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन पर ब्याज दर 7 परसेंट है। इसमें से सरकार 3 परसेंट की सब्सिडी दे देती है।
इसलिए किसान को सिर्फ 4 परसेंट देना पड़ता है। अगर किसान 1 साल के अंदर पैसा लौटा देता है तो 3 परसेंट की और छूट मिलती है। यानी कुल ब्याज 3 परसेंट हो जाता है।
1 लाख पर साल का ब्याज 3000/- रुपये। 3 लाख पर 9000/- रुपये। इतना सस्ता लोन कोई नहीं देता।
2- किसान क्रेडिट कार्ड: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना फ्री में जुड़ जाती है किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बनते ही आपकी फसल का बीमा अपने आप हो जाता है।
सूखा बाढ़ ओले की वजह से फसल खराब हो जाए तो बीमा कंपनी नुकसान का पैसा देती है।
इसके लिए किसान को अलग से एक रुपया भी नहीं देना पड़ता। प्रीमियम का पैसा सरकार देती है।
3- किसान क्रेडिट कार्ड: 2 लाख का दुर्घटना बीमा फ्री मिलता है।
KCC धारक की दुर्घटना में मौत हो जाए या शरीर का कोई हिस्सा खराब हो जाए तो 2 लाख रुपये तक का बीमा मिलता है।
यह बीमा E Shram Card वाले बीमा जैसा ही है। KCC लेने पर अलग से E Shram कार्ड बनाने की जरूरत नहीं।
4- किसान क्रेडिट कार्ड: पैसा निकालने और जमा करने की छूट।
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) एक कैश क्रेडिट अकाउंट होता है। इसमें 3 लाख की लिमिट मिलती है।
आज आपको खाद के लिए 40000/- चाहिए तो निकाल लो। 2 महीने बाद गेहूं बेचकर 50000/- वापस डाल दो।
ब्याज सिर्फ 40000/- रुपये का और सिर्फ 2 महीने का लगेगा। पूरे 3 लाख पर ब्याज नहीं लगता।
5- किसान क्रेडिट कार्ड: 1 लाख 60 हजार तक बिना गारंटी लोन।
RBI का नियम है, 1 लाख 60 हजार रुपये तक के KCC लोन पर बैंक जमीन गिरवी नहीं रखता। किसी की गारंटी भी नहीं मांगता।
अगर आपकी लिमिट 1 लाख 60 हजार से ज्यादा है तब बैंक जमीन के कागज गिरवी रख सकता है।
किसान परिवारों के लिए सरकार ने KCC के अलावा भी कई योजनाएं चलाई हैं। अगर घर में गर्भवती महिला है तो प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से ₹5000/+ की मदद मिलती है।
किसान क्रेडिट कार्ड कौन से बैंक सबसे जल्दी बनाते हैं
किसान क्रेडिट कार्ड लगभग सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बनाते हैं, लेकिन कुछ बैंक ऐसे हैं जो सबसे तेज प्रोसेस करते हैं.
किसान क्रेडिट कार्ड जल्दी बनवाना है तो नीचे दिए गए बैंकों में अप्लाई करें, 7 से 15 दिन में काम हो जाएगा-

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लगभग हर सरकारी और प्राइवेट बैंक देता है। लेकिन 3 बैंक सबसे तेज हैं:
1- SBI स्टेट बैंक ऑफ इंडिया: SBI का YONO ऐप से किसान क्रेडिट कार्ड घर बैठे अप्लाई हो जाता है। 7 दिन में कार्ड घर आ जाता है। प्रोसेसिंग फीस जीरो है। गांव में ब्रांच भी सबसे ज्यादा हैं।
2- HDFC बैंक: प्राइवेट बैंक है तो स्टाफ जल्दी काम करता है। किसान क्रेडिट कार्ड 3 लाख तक के लोन पर कोई जमीन गिरवी नहीं मांगते। सिर्फ फसल के कागज पर दे देते हैं।
3- बैंक ऑफ बड़ौदा: BOB में KCC पर 2 लाख का एक्सीडेंट बीमा के साथ 35,000/- का हेल्थ बीमा भी फ्री मिलता है। ये एक्स्ट्रा फायदा सिर्फ BOB देता है।
किसान क्रेडिट कार्ड सिर्फ पुरुष किसान ही नहीं बल्कि महिला किसान भी बनवा सकती हैं। सरकार महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी योजना भी चला रही है जिससे सालाना 1 लाख तक की कमाई हो सके।
टिप: जिस बैंक में पहले से खाता है, उसी में KCC बनवाना चाहिए। KYC पहले से वेरिफाई होता है तो काम 3 दिन में हो जाएगा।
KCC बनवाने के लिए क्या क्या कागज चाहिए
बस 4 चीज, KCC लोन के लिए बैंक ज्यादा कागज नहीं मांगता। दलाल के चक्कर में मत पड़ो। ये 4 कागज ले जाओ। 7 से 15 दिन में कार्ड बन जाएगा।
1- जमीन के कागज: किसान क्रेडिट कार्ड के लिए यानी खसरा खतौनी पटवारी के पास जाकर अपनी जमीन की खसरा खतौनी की नकल निकलवा लो। 50 रुपये फीस लगती है।
अगर आप बटाईदार हैं यानी दूसरे की जमीन पर खेती करते हैं। तो जमीन मालिक से 100/- रुपये के स्टाम्प पेपर पर बटाई एग्रीमेंट लिखवा लो। उसमें लिखो कि आप उसके खेत पर खेती करते हैं।
2- पहचान का सबूत: आधार कार्ड। वोटर ID कार्ड। ड्राइविंग लाइसेंस। पैन कार्ड। इन चारों में से कोई एक दे सकते हैं।
3- पते का सबूत: किसान क्रेडिट कार्ड के लिए, आधार कार्ड। बिजली का बिल। पानी का बिल। राशन कार्ड। बैंक पासबुक। इनमें से कोई एक पता बता देता है।
4- फोटो और आवेदन फॉर्म: 2 पासपोर्ट साइज फोटो। KCC का आवेदन फॉर्म बैंक में फ्री मिलता है। बैंक का कर्मचारी फॉर्म भरने में मदद करेगा। फॉर्म भरने के लिए किसी को पैसे मत देना।
अगर आप पशुपालन के लिए KCC ले रहे हैं। तो पशु डॉक्टर से गाय भैंस का हेल्थ सर्टिफिकेट बनवा लें। मछली पालन के लिए मछली विभाग का सर्टिफिकेट लगेगा।
SBI में किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं
SBI में किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना सबसे आसान है क्योंकि SBI का नेटवर्क हर गांव तक है. SBI किसान क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं. नीचे पूरा प्रोसेस स्टेप-बाय-स्टेप बताया गया है-

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए 5 स्टेप में काम खत्म, SBI किसान क्रेडिट कार्ड सबसे ज्यादा चलता है। SBI में KCC बनवाना बहुत आसान है।
स्टेप 1: बैंक शाखा में जाएं अपने पास वाली SBI की शाखा में जाएं। वहां कृषि लोन वाले काउंटर पर बोलें कि KCC बनवाना है।
स्टेप 2: फॉर्म लें और भरें बैंक वाला आपको KCC आवेदन फॉर्म देगा। फॉर्म में नाम पता जमीन का ब्यौरा भरना है। फॉर्म हिंदी में भी है। बैंक का आदमी फ्री में भर देगा।
स्टेप 3: कागज जमा करें ऊपर बताए गए चारों कागज फॉर्म के साथ लगा दें। बैंक वाला सब चेक करेगा।
स्टेप 4: किसान क्रेडिट कार्ड के लिए जमीन की जांच बैंक का एक आदमी आपके खेत पर आएगा। देखेगा कि जमीन सही है और आप खेती करते हैं। बटाईदार हैं तो मालिक से पूछेगा।
स्टेप 5: लिमिट पास और कार्ड मिलना जांच सही रही तो 7 दिन में लोन पास हो जाएगा। बैंक आपको एक पासबुक और ATM कार्ड देगा। उसी से पैसा निकाल सकते हैं। कुछ बैंक चेक बुक भी देते हैं।
KCC ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
घर बैठे फॉर्म भरो, अब किसान क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं। ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
1- SBI YONO ऐप से आवेदन: Lकिसान क्रेडिट कार्ड के लिए मोबाइल में SBI YONO ऐप डाउनलोड करें। लॉगिन करें। लोन सेक्शन में जाएं। Agriculture Loan चुनें।
KCC पर क्लिक करें। फॉर्म भरें। जमीन के कागज की फोटो अपलोड करें। सबमिट कर दें। बैंक वाला आपको कॉल करेगा।
2- जन समर्थ पोर्टल से आवेदन: किसान क्रेडिट कार्ड के लिए सरकार का जन समर्थ पोर्टल है। इसकी वेबसाइट http://jansamarth.in है।
यहां आधार नंबर डालकर लॉगिन करें। KCC लोन चुनें। अपनी जानकारी भरें। बैंक चुनें। फॉर्म जमा करें। आपका फॉर्म सीधा बैंक के पास चला जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन के बाद भी एक बार बैंक जाना पड़ता है। कागज की ओरिजिनल कॉपी दिखाने के लिए।
किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से कैसे बढ़ेगी
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए पहली बार KCC बनता है तो बैंक 50000/- से 1 लाख तक की लिमिट देता है। यह लिमिट हर साल बढ़ती है।
किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुआत में बैंक आमतौर पर 50,000/ रुपये से 1 लाख रुपये तक की लिमिट देता है, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट फिक्स नहीं होती है
अगर किसान समय पर लोन का भुगतान करता है और फसल का रिकॉर्ड अच्छा रखता है, तो बैंक हर साल किसान की लिमिट 10 प्रतिशत तक बढ़ा देता है।
लगातार 5 साल तक सही इस्तेमाल करने पर किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख रुपये तक आराम से पहुंच जाती है. 3 लाख से ऊपर की लिमिट के लिए बैंक जमीन के कागज और फसल का पूरा ब्योरा मांगता है.
लिमिट बढ़ाने का फॉर्मूला
पहला साल: आपकी फसल से जितनी कमाई होती है उसका 50 परसेंट।
दूसरा साल: पहले साल की लिमिट में 10 परसेंट जोड़ दो। साथ में फसल खर्च का 20 परसेंट जोड़ दो।
तीसरा साल: दूसरे साल वाली लिमिट में फिर 10 परसेंट जोड़ दो।
इस तरह 5 साल में लिमिट 3 लाख तक पहुंच जाती है। शर्त यह है कि आपने हर साल लोन टाइम पर लौटाया हो।
अगर आप पशुपालन करते हैं तो लिमिट 2 लाख तक ही रहती है। मछली पालन के लिए भी 2 लाख तक है।
KCC का पैसा कैसे निकालें
ATM और चेक से KCC का पैसा निकालने के 3 तरीके हैं-
1- ATM कार्ड से: बैंक आपको Rupay KCC कार्ड देता है। इससे किसी भी ATM से पैसा निकाल सकते हैं। खाद बीज की दुकान पर स्वाइप भी कर सकते हैं।
2- चेक बुक से: किसान क्रेडिट कार्ड के लिए (KCC) अकाउंट की चेक बुक मिलती है। चेक काटकर पैसा निकाल सकते हैं।
3- बैंक स्लिप से: बैंक जाकर विड्रॉल स्लिप भरकर पैसा निकाल सकते हैं।
ध्यान दें: KCC का पैसा सिर्फ खेती के काम में लगाना है। इससे घर बनवाना या शादी करना गलत है। बैंक जांच करता है।
किसान क्रेडिट कार्ड ब्याज कैसे जमा करें
3 परसेंट वाला फायदा कैसे लें: KCC पर ब्याज हर 6 महीने में जमा होता है। मार्च और सितंबर में।
3 परसेंट ब्याज का फायदा: लेने के लिए 2 नियम हैं-
1- किसान क्रेडिट कार्ड से आपने जो पैसा निकाला है वह 1 साल के अंदर वापस जमा कर दो।
2- ब्याज टाइम पर जमा करते रहो।
नोट: अगर आपने 1 लाख निकाला और 1 साल 2 महीने बाद लौटाया। तो आपको 7 परसेंट ब्याज लगेगा।
3 परसेंट की छूट नहीं मिलेगी। इसलिए फसल बेचते ही KCC का पैसा जमा कर दें। अगली फसल के समय फिर निकाल लें।
KCC लोन नहीं चुकाया तो क्या होगा
डिफॉल्टर का नियम, अगर किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का पैसा टाइम पर नहीं लौटाता तो 3 नुकसान हैं।
1- ब्याज बढ़ जाएगा। 4 परसेंट की जगह 7 परसेंट प्लस 2 परसेंट पेनल्टी लगेगी। यानी 9 परसेंट ब्याज।
2- फसल बीमा का फायदा बंद हो जाएगा।
3- आपका नाम CIBIL डिफॉल्टर में चला जाएगा। फिर कोई बैंक लोन नहीं देगा।
नोट: अगर सूखा या बाढ़ की वजह से फसल खराब हो गई। तो बैंक को एप्लीकेशन दें। बैंक 2 साल तक लोन को टाल सकता है। इसे रिशेड्यूल कहते हैं।
किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़े 10 जरूरी सवाल जवाब FAQ
सवाल 1: बिना जमीन के किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) मिल सकता है क्या।
जवाब: हां। अगर आप बटाईदार हैं तो जमीन मालिक से एग्रीमेंट बनवाकर KCC ले सकते हैं। पशुपालक और मछली पालक को जमीन की जरूरत नहीं।
सवाल 2: किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की वैलिडिटी कितने साल की है।
जवाब: KCC कार्ड 5 साल के लिए बनता है। हर साल बैंक रिव्यू करता है। 5 साल बाद नया कार्ड बनता है।
सवाल 3: एक आदमी कितने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ले सकता है।
जवाब: एक आदमी एक ही किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ले सकता है। अगर पति पत्नी दोनों के नाम जमीन है तो दोनों अलग KCC ले सकते हैं।
सवाल 4: किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से ट्रैक्टर खरीद सकते हैं क्या।
जवाब: नहीं। KCC सिर्फ फसल खर्च के लिए है। खाद बीज दवाई लेबर का पैसा। ट्रैक्टर के लिए अलग ट्रैक्टर लोन लेना पड़ता है।
सवाल 5: किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पर कितना प्रोसेसिंग चार्ज लगता है।
जवाब: 3 लाख तक के KCC पर कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं है। बैंक फ्री में बनाता है। दलाल को पैसा मत देना।
सवाल 6: किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बंद कैसे करवाएं।
जवाब: बैंक जाकर पूरा पैसा और ब्याज जमा कर दो। एप्लीकेशन लिख दो कि अकाउंट बंद करना है। बैंक अकाउंट बंद कर देगा।
सवाल 7: दूसरे बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ट्रांसफर हो सकता है क्या।
जवाब: हां। अगर SBI का KCC है और आप PNB में ट्रांसफर करना चाहते हैं। तो PNB में जाकर नया फॉर्म भरो। PNB वाला SBI का पैसा चुका देगा।
सवाल 8: KCC से कितना कैश निकाल सकते हैं।
जवाब: एक दिन में 25000/- रुपये ATM से। बैंक से आप पूरी लिमिट एक बार में निकाल सकते हैं।
सवाल 9: क्या किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पर कोई सालाना चार्ज है।
जवाब: KCC ATM कार्ड का सालाना चार्ज 100 से 150 रुपये है। कुछ बैंक नहीं लेते।
सवाल 10: PM किसान वाले को KCC जल्दी मिलता है क्या।
जवाब: हां। सरकार ने नियम बनाया है। PM किसान सम्मान निधि वाले किसान को 14 दिन में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) देना है। क्योंकि उनका सारा डेटा बैंक के पास पहले से है।
किसान क्रेडिट कार्ड और E Shram Card में लिंक
बहुत लोग पूछते हैं। E Shram Card वाला किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ले सकता है क्या। जवाब है हां।
E Shram Card असंगठित मजदूर का कार्ड है। खेतिहर मजदूर भी E Shram बनवा सकता है। अगर उसके नाम थोड़ी बहुत जमीन है या वह बटाई पर खेती करता है तो KCC भी बनवा सकता है।
KCC बनने पर 2 लाख का बीमा फ्री मिलता है। E Shram पर भी 2 लाख का बीमा है। दोनों का फायदा अलग अलग है। इसलिए दोनों कार्ड रखना सही है।
बुढ़ापे में E Shram से 3000/- रुपये महीना पेंशन मिलती है। खेती के लिए KCC से सस्ता लोन मिलता है। दोनों कार्ड एक दूसरे के पूरक हैं।
निष्कर्ष
1- आज ही किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बनवाएं, भाई, किसान क्रेडिट कार्ड खेती करने वाले के लिए सबसे बड़ा हथियार है। 4 परसेंट पर लोन।
2- फसल बीमा फ्री, दुर्घटना बीमा फ्री, बिना गारंटी पैसा।साहूकार से लोन लेकर जमीन मत गंवाओ। सरकार ने KCC आपके लिए बनाया है, आज ही अपने कागज तैयार करो।
3- पास वाली SBI या ग्रामीण बैंक में जाओ। 15 दिन में कार्ड आपके हाथ में होगा। अगर कोई दिक्कत आए तो बैंक मैनेजर से मिलो या-
किसान कॉल सेंटर 1800 180 1551 पर फोन करो। खेती का खर्चा अब KCC से, साहूकार को बोलो टाटा बाय बाय।
4- यह जानकारी पसंद आई तो अपने गांव के 5 किसानों को जरूर भेजना, एक शेयर से किसी का लाखों का ब्याज बच सकता है।
खंडन
1- इस लेख में दी गई किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से है। ब्याज दर, लोन की राशि, नियम व शर्तें समय-समय पर सरकार और बैंकों द्वारा बदली जा सकती हैं।
2- KCC के लिए आवेदन करने से पहले अपने नजदीकी बैंक शाखा, बैंक मैनेजर या आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी और लेटेस्ट नियम जरूर कन्फर्म कर लें।
3- लेखक या वेबसाइट किसी भी वित्तीय नुकसान या निर्णय के लिए जिम्मेदार नहीं होगी। यह कोई कानूनी या वित्तीय सलाह नहीं है।
