प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पात्रता आवेदन प्रक्रिया दस्तावेज एवं लाभ.

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पूरी जानकारी

परिचय

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को भारत सरकार ने गरीब परिवारों की महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू की थी।

1 मई 2016 को शुरू हुई। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी गरीब परिवारों को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन देना है।

2026 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत नए नियम आए हैं। अगर आपके घर में अभी भी लकड़ी या गोबर के उपले पर खाना बनता है तो ये पोस्ट आपके लिए है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने गांव की लाखों महिलाओं को लकड़ी के धुएं से आजादी दिलाकर गैस चूल्हे की मुस्कान दी है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ग्रामीण महिला मुफ्त गैस कनेक्शन पर खाना बनाते हुए.
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं को मिली धुएं से आजादी और स्वच्छ ईंधन।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की एक प्रमुख योजना है। इसका टारगेट है, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की व्यस्क महिला को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देना।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू होने से पहले 2015 में भारत में सिर्फ 62 प्रतिशत घरों में एलपीजी था। ग्रामीण इलाकों में ये आंकड़ा 45 प्रतिशत से भी कम था।

महिलाएं दिन में 4 से 5 घंटे लकड़ी इकट्ठा करने और धुएं में खाना बनाने में बिताती थीं। WHO के अनुसार हर साल 5 लाख महिलाओं की मौत सिर्फ घरेलू वायु प्रदूषण से होती थी।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) ने इस स्थिति को बदला। अगस्त 2026 तक 10.35 करोड़ से ज्यादा परिवारों को कनेक्शन मिल चुका है।

सिर्फ फ्री गैस ही नहीं, सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी योजना के तहत सालाना ₹1 लाख कमाने का मौका भी दे रही है। आप उज्ज्वला के साथ इसकी भी पात्रता चेक कर सकते हैं।

उज्ज्वला योजना 2.0 में नया क्या है

भारत सरकार ने 2026 से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत नए नियम आए हैं।

1- पहला रिफिल फ्री: कनेक्शन के साथ पहला 14.2 किलो का सिलेंडर और गैस चूल्हा बिल्कुल मुफ्त मिलता है।

2- पते का प्रमाण जरूरी नहीं: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में प्रवासी परिवारों के लिए सेल्फ डिक्लेरेशन से काम चल जाता है। राशन कार्ड या आधार में पता अलग हो तो भी कनेक्शन मिलेगा।

3- ऑनलाइन आवेदन: अब http://pmuy.gov.in से घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं।

4- 300 रुपये सब्सिडी: हर सिलेंडर पर 300/- रुपये की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में आती है। साल में 12 सिलेंडर तक सब्सिडी मिलती है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए पात्रता:

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ हर किसी को नहीं मिलता। जैसा आप फोटो में देख रहे हैं, ये योजना सिर्फ गरीब परिवार की महिलाओं के लिए है। नीचे चेक करें कि आप पात्र हैं या नहीं।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए पात्रता - 18 साल से ऊपर महिला आधार कार्ड राशन कार्ड के साथ.
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए ये पात्रता शर्तें पूरी करें।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 में सरकार ने पात्रता को बहुत आसान कर दिया है, नीचे दी गई कोई भी एक शर्त पूरी होनी चाहिए- जरूरी शर्तें-

1- आवेदक महिला होनी चाहिए और उसकी उम्र 18 साल से ज्यादा हो।

2- परिवार BPL श्रेणी में आता हो। आपके पास इनमें से कोई एक दस्तावेज होना चाहिए SECC 2011 डेटा में नाम, अंत्योदय अन्न योजना कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड।

3. घर में पहले से एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए। एक परिवार में एक ही कनेक्शन मिलेगा।

4- बैंक खाता होना जरूरी है। सब्सिडी इसी खाते में आएगी। आधार से लिंक होना चाहिए।

उज्ज्वला 2.0 के तहत ये परिवार भी पात्र हैं

1- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 में SC और ST परिवार पात्र हैं।

2- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी।

3- अति पिछड़ा वर्ग OBC पात्र हैं।

4- अंत्योदय अन्न योजना परिवार पात्र हैं।

5- चाय बागान जनजाति पात्र हैं।

6- वनवासी परिवार पात्र हैं।

7- द्वीप और नदी द्वीप में रहने वाले लोग पात्र हैं।

8. SECC 2011 लिस्ट में दर्ज गरीब परिवार पात्र हैं।

नोट: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 में अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो भी घबराएं नहीं। ग्राम पंचायत प्रधान या नगर पालिका अध्यक्ष से प्रमाण पत्र बनवाकर आवेदन कर सकते हैं।

फ्री गैस कनेक्शन के साथ-साथ आपका परिवार आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक मुफ्त इलाज भी करवा सकता है। उज्ज्वला के ज्यादातर लाभार्थी इस योजना के लिए भी पात्र हैं।

उज्ज्वला योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 में आवेदन करने के लिए ऊपर फोटो में दिखाए गए सभी दस्तावेज अनिवार्य हैं, एक भी कागज कम हुआ तो फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक और फोटो
उज्ज्वला योजना में मुफ्त गैस कनेक्शन लेने के लिए ऊपर दिखाए गए सभी दस्तावेज अनिवार्य हैं।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 में आवेदन करते समय ये कागज तैयार रखें-

1- पहचान प्रमाण: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए आधार कार्ड सबसे बेहतर है, वोटर आईडी भी चलेगा।

2- पता प्रमाण: आधार कार्ड, बिजली बिल, राशन कार्ड, बैंक पासबुक। उज्ज्वला 2.0 में अगर पता अलग है तो सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भर सकते हैं।

3- बीपीएल प्रमाण: राशन कार्ड, SECC 2011 सूची में नाम, पंचायत का प्रमाण पत्र।

4- बैंक खाता पासबुक: खाता संख्या और IFSC कोड साफ दिखना चाहिए।

5- पासपोर्ट साइज फोटो: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए आवेदक महिला की फोटो।

6- 14 पॉइंट सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म: ये फॉर्म गैस एजेंसी पर मिलता है। इसमें लिखना होता है कि घर में पहले से गैस कनेक्शन नहीं है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

उज्ज्वला योजना 2.0 में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल हो गई है। आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से घर बैठे फॉर्म भरें और मुफ्त गैस कनेक्शन पाएं।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करती महिला, लैपटॉप पर सरकारी पोर्टल खुला हुआ, हाथ में आधार कार्ड.
अब उज्ज्वला योजना में मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं, मोबाइल या लैपटॉप से 10 मिनट में ऑनलाइन अप्लाई करें।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 में ऑनलाइन प्रक्रिया बहुत आसान है। मोबाइल से 10 मिनट में अप्लाई हो जाएगा। भारत सरकार ने उज्ज्वला योजना 2.0 के लिए ऑफिशियल पोर्टल लॉन्च किया है।

इसी वेबसाइट से आप घर बैठे नया कनेक्शन बुक कर सकते हैं, दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं और आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट खोलें, गूगल पर सर्च करें pmuy.gov.in। ये पेट्रोलियम मंत्रालय की आधिकारिक साइट है। फर्जी वेबसाइट से बचें।

स्टेप 2: Apply for New Ujjwala 2.0 Connection पर क्लिक करें, होमपेज पर नीले रंग का बटन दिखेगा। क्लिक करते ही तीन गैस कंपनी का विकल्प आएगा: Indane, Bharat Gas, HP Gas।

स्टेप 3: गैस कंपनी चुनें आपके एरिया में जो डिस्ट्रीब्यूटर नजदीक हो वो कंपनी चुनें। तीनों में फायदा बराबर है।

स्टेप 4: 1- आवेदक का नाम आधार कार्ड केअनुसार फॉर्म भरें।

2- जन्म तिथि।

3- आधार नंबर।

4- मोबाइल नंबर।

5- बैंक खाता विवरण।

6- परिवार के सदस्यों की जानकारी।

स्टेप 5: दस्तावेज अपलोड करें, आधार कार्ड, बीपीएल प्रमाण, बैंक पासबुक की फोटो साफ खींचकर अपलोड करें। फाइल साइज 2 MB से कम रखें।

स्टेप 6: डिस्ट्रीब्यूटर चुनें और सबमिट करें अपने पिन कोड का डिस्ट्रीब्यूटर चुनें। फॉर्म सबमिट करते ही रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। इसे नोट कर लें।

स्टेप 7: KYC के लिए एजेंसी जाएं ऑनलाइन आवेदन के 7 दिन के अंदर नजदीकी गैस एजेंसी पर ओरिजिनल दस्तावेज लेकर जाएं। वेरिफिकेशन के बाद 10 दिन में कनेक्शन मिल जाएगा।

ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए अगर ऑनलाइन दिक्कत है तो ऑफलाइन भी आसान है-

1- फॉर्म लें: नजदीकी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर या कॉमन सर्विस सेंटर CSC से फॉर्म मुफ्त मिलता है।

2-फॉर्म भरें: फॉर्म हिंदी या अंग्रेजी में साफ अक्षरों में भरें।

3- दस्तावेज लगाएं: फॉर्म भरने के बाद सभी कागज की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी लगाएं।

4- जमा करें: डिस्ट्रीब्यूटर के पास जमा कर दें। रसीद जरूर लें।

उज्ज्वला योजना का फॉर्म रिजेक्ट क्यों होता है 5 बड़े कारण

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 में कई बार फॉर्म भरने के बाद भी कनेक्शन नहीं मिलता। ये 5 गलती सबसे ज्यादा लोग करते हैं-

1- आधार बैंक से लिंक नहीं होना: सब्सिडी का पैसा सीधे बैंक में जाता है। अगर आधार लिंक नहीं है तो फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है। बैंक जाकर तुरंत लिंक करवा ले।

2- घर में पहले से गैस कनेक्शन होना: नियम साफ है। एक घर में एक ही उज्ज्वला कनेक्शन मिलेगा। अगर आपके नाम या पति के नाम पर पहले से कनेक्शन है तो नया नहीं मिलेगा।

3- उम्र 18 साल से कम होना: आवेदक महिला की उम्र 18 साल पूरी होनी चाहिए। आधार में जन्मतिथि चेक कर ले। कम है तो 18 पूरे होने पर अप्लाई करे।

4- गलत दस्तावेज अपलोड करना: फोटो साफ नहीं है या आधार का PDF धुंधला है तो एजेंसी रिजेक्ट कर देती है। स्कैन करते समय ध्यान रखे कि सब साफ दिखे।

5- मोबाइल नंबर चालू नहीं होना: OTP और कनेक्शन की जानकारी SMS से आती है। जो नंबर फॉर्म में डाला है वो चालू रखे। 3 महीने बंद रहा तो फॉर्म कैंसिल हो सकता है।

कनेक्शन मिलने के बाद ये 3 काम जरूर करे

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 में नीचे दिए गए बिंदुओं (points) का पालन करें-

1- पहली रिफिल 30 दिन के अंदर बुक करे: फ्री वाला सिलेंडर खत्म होने पर तुरंत दूसरा बुक करे। 6 महीने तक रिफिल नहीं ली तो सब्सिडी बंद हो सकती है।

2- हर साल KYC अपडेट करे: गैस एजेंसी पर जाकर आधार वेरिफिकेशन कराते रहे। 2026 से सरकार सालाना eKYC जरूरी कर रही है।

3- 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर भी ले सकते हो: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 में बड़े परिवार के लिए 14.2 किलो ठीक है।

लेकिन अगर कम इस्तेमाल है तो 5 किलो वाला सिलेंडर ले। ये सस्ता पड़ता है और उठाने में आसान है।

उज्ज्वला योजना में कितना पैसा मिलता है

बहुत लोगों को लगता है पूरा खर्चा सरकार देती है। असल हिसाब ये है-

आइटम कीमत सरकार देती है: आपको देना है- 14.2 किलो सिलेंडर सिक्योरिटी 1450/- रुपये, सरकार देती है 1600/- रुपये, आपके 0 रुपये।

रेगुलेटर सिक्योरिटी 150/- रुपये, सरकार देती है 150/- रुपये, आपके 0 रुपये।

गैस पाइप 150/- रुपये, सरकार देती है 0 रुपये, आपके 150/- रुपये।

DGCC बुकलेट 25/- रुपये, सरकार देती है 0 रुपये, आपके 25/- रुपये।

पहला सिलेंडर रिफिल 903/- रुपये, सरकार देती है 903/- रुपये, आपके 0/- रुपये।

गैस चूल्हा 990/- रुपये, सरकार देती है 990/- रुपये, आपके 0/- रुपये।

कुल 3668/- रुपये, सरकार देती है 3643/-, रुपये आपके 175/- रुपये।

यानी आपको सिर्फ 175/- रुपये देने होते हैं। बाकी 3643/- रुपये सरकार देती है। साथ ही हर सिलेंडर पर 300/- रुपये सब्सिडी अलग से मिलती है।

अगर 175/- रुपये भी नहीं हैं तो EMI का विकल्प है। हर रिफिल पर सब्सिडी से EMI कट जाती है।

उज्ज्वला योजना लिस्ट में नाम कैसे चेक करें

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए आपका नाम लिस्ट में है या नहीं, ये 2 मिनट में चेक हो जाएगा-

1- वेबसाइट pmuy.gov.in खोलें।

2- मेन्यू में New List पर क्लिक करें।

3- अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।

4- कैप्चा डालकर Submit करें।

5- PDF डाउनलोड होगी, उसमें अपना नाम और आधार नंबर खोजें।

नोट: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 में अगर नाम नहीं है तो दोबारा आवेदन कर सकते हैं। अक्सर दस्तावेज की कमी से फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है।

उज्ज्वला योजना के फायदे

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और इसमें क्या क्या फायदे हैं जानिए-

1- स्वास्थ्य लाभ: लकड़ी के धुएं से टीबी, अस्थमा, आंखों की बीमारी होती है। एलपीजी से ये खत्म हो जाती है। WHO कहता है धुआं सिगरेट के 400 धुएं के बराबर नुकसान करता है।

2- समय की बचत: लकड़ी इकट्ठा करने में 4 घंटे बचते हैं। महिलाएं ये समय बच्चों की पढ़ाई या कमाई में लगा सकती हैं।

3- पर्यावरण बचाव: एक साल में 1 करोड़ पेड़ कटने से बचते हैं। कार्बन उत्सर्जन कम होता है।

4- आर्थिक बचत: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 300/- रुपये सब्सिडी से साल के 3600/- Using बचते हैं।

5- सुरक्षा: खुले चूल्हे से आग लगने का खतरा रहता है। एलपीजी सुरक्षित है।

उज्ज्वला योजना 2.0 vs उज्ज्वला योजना 1.0 क्या अंतर है

उज्ज्वला 1.0: साल 2016 में आई थी।

उज्ज्वला 2.0 – साल 2021 से चल रही है। 2026 में नए कनेक्शन 2.0 के नियम से मिलते हैं। नीचे 10 पॉइंट में पूरा अंतर समझ ले-

1- शुरुआत कब हुई: उज्ज्वला 1.0: 1 मई 2016 को शुरू हुई थी।
उज्ज्वला 2.0: अगस्त 2021 से शुरू हुई।
फायदा: 2.0 नया और बेहतर वर्जन है।

2- पहला सिलेंडर का पैसा: उज्ज्वला 1.0: पहला सिलेंडर फ्री नहीं था। 903/- रुपये EMI पर मिलता था।

उज्ज्वला 2.0: पहला 14.2 किलो सिलेंडर बिल्कुल फ्री मिलता है।
फायदा: 2.0 में 903/- रुपये बच जाते हैं।

3- गैस चूल्हा: उज्ज्वला 1.0: चूल्हा खुद बाजार से खरीदना पड़ता था।

उज्ज्वला 2.0: ISI मार्क वाला गैस चूल्हा फ्री मिलता है।
फायदा: 2.0 में 990/- रुपये बच जाते हैं।

4- पता प्रमाण की जरूरत: उज्ज्वला 1.0: राशन कार्ड और आधार का पता एक जैसा होना जरूरी था।
उज्ज्वला 2.0: पता प्रमाण जरूरी नहीं है। सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म से काम चल जाता है।
फायदा: प्रवासी मजदूरों को बहुत फायदा हुआ।

5- आवेदन का तरीका: उज्ज्वला 1.0: सिर्फ गैस एजेंसी पर जाकर ऑफलाइन फॉर्म भरना पड़ता था।
उज्ज्वला 2.0: http://pmuy.gov.in वेबसाइट से ऑनलाइन अप्लाई हो जाता है।
फायदा: घर बैठे मोबाइल से काम हो जाता है।

6- कौन आवेदन कर सकता है: उज्ज्वला 1.0: सिर्फ SECC 2011 लिस्ट वाले परिवार पात्र थे।
उज्ज्वला 2.0: SECC के साथ SC, ST, PMAY, OBC और 7 नई कैटेगरी जुड़ गई हैं।
फायदा: अब ज्यादा गरीब परिवार कवर हो गए।

7- जरूरी दस्तावेज: उज्ज्वला 1.0: राशन कार्ड, आधार, बैंक पासबुक, बहुत कागज लगते थे।
उज्ज्वला 2.0: सिर्फ आधार कार्ड और सेल्फ डिक्लेरेशन से कनेक्शन मिल जाता है।
फायदा: कागज का झंझट 70 प्रतिशत कम हो गया।

8- सब्सिडी कितनी मिलती है: उज्ज्वला 1.0: हर सिलेंडर पर 200/- रुपये सब्सिडी मिलती थी।
उज्ज्वला 2.0: हर सिलेंडर पर 300/- रुपये सब्सिडी मिलती है।
फायदा: साल के 12 सिलेंडर पर
3600/- रुपये ज्यादा बचते हैं।

9- EMI का झंझट: उज्ज्वला 1.0: सिलेंडर और चूल्हे का पैसा EMI से हर रिफिल पर कटता था।
उज्ज्वला 2.0: कोई EMI नहीं है। सब कुछ पहले ही फ्री मिल जाता है।
फायदा: लोन लेने की टेंशन खत्म।

10- कुल कितना पैसा देना पड़ता है: उज्ज्वला 1.0: 3000/- से 3200/- रुपये तक लग जाते थे।
उज्ज्वला 2.0: सिर्फ 175/- रुपये पाइप और बुकलेट के देने हैं।
फायदा: 3000/- रुपये की सीधी बचत।

पुराने कनेक्शन वालों के लिए जरूरी बात: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 में अगर आपके पास उज्ज्वला 1.0 का कनेक्शन है तो टेंशन मत लो।

आपको भी 300/- रुपये सब्सिडी मिलेगी। कोई फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है, बस आधार बैंक से लिंक होना चाहिए।

उज्ज्वला योजना से जुड़े 10 जरूरी सवाल

प्रश्न 1: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 में दूसरा सिलेंडर कब मिलता है?

उत्तर: पहला सिलेंडर खत्म होने पर आप 903/- रुपये देकर रिफिल करा सकते हैं। 300/- रुपये सब्सिडी 4 दिन में बैंक आ जाएगी। यानी दूसरा सिलेंडर 603 रुपये का पड़ेगा।

प्रश्न 2: अगर शादी के बाद पता बदल गया तो क्या करें?

उत्तर: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 में प्रमाण जरूरी नहीं। मायके का आधार कार्ड है और ससुराल में रहती हैं तो सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भर दें। कनेक्शन मिल जाएगा।

प्रश्न 3: सिलेंडर सब्सिडी बंद हो गई, क्या करें?

उत्तर: तीन कारण हो सकते हैं। पहला आधार बैंक से लिंक नहीं है। दूसरा साल के 12 कोटे पूरे हो गए, तीसरा KYC पेंडिंग है। गैस एजेंसी पर जाकर पता करें।

प्रश्न 4: क्या उज्ज्वला का सिलेंडर किसी और को दे सकते हैं?

उत्तर: नहीं। ये कनेक्शन सिर्फ उसी महिला के नाम है। बेचना या ट्रांसफर करना गैरकानूनी है। कनेक्शन रद्द हो सकता है।

प्रश्न 5: क्या प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 में 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर ले सकते हैं?

उत्तर: हां। उज्ज्वला में 5 किलो और 14.2 किलो दोनों का विकल्प है। छोटे परिवार के लिए 5 किलो बेहतर है। सिक्योरिटी 800/- रुपये लगती है।

प्रश्न 6: पुराना कनेक्शन सरेंडर करके उज्ज्वला ले सकते हैं?

उत्तर: अगर पुराना कनेक्शन गैर सब्सिडी वाला था और आप BPL में आते हैं तो सरेंडर करके उज्ज्वला ले सकते हैं। डिस्ट्रीब्यूटर से बात करें।

प्रश्न 7: क्या प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 में उज्ज्वला योजना की अंतिम तारीख क्या है?

उत्तर: 2026 में कोई अंतिम तारीख नहीं है। जब तक टारगेट पूरा नहीं होता योजना चलती रहेगी, अभी भी आवेदन खुला है।

प्रश्न 8: गैस चूल्हा खराब हो जाए तो क्या करें?

उत्तर: कनेक्शन के साथ ISI मार्क वाला चूल्हा मिलता है। 5 साल की वारंटी होती है। खराब होने पर एजेंसी पर बदलवा सकते हैं।

प्रश्न 9: बिना राशन कार्ड के आवेदन कैसे करें?

उत्तर: ग्राम प्रधान, वार्ड मेंबर या नगर पालिका से बीपीएल प्रमाण पत्र बनवाएं। 14 पॉइंट फॉर्म में इसका उल्लेख है, वो प्रमाण पत्र मान्य है।

प्रश्न 10: उज्ज्वला योजना हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर: टोल फ्री नंबर 1800-233-3555 पर कॉल करें। सुबह 9 से शाम 6 बजे तक सेवा उपलब्ध है। हिंदी में बात कर सकते हैं।

उज्ज्वला योजना में फ्रॉड से कैसे बचें

धोखे से बचने के लिए इन टिप्स का इस्तेमाल करें-

1- पैसे मांगने वाले से बचें: उज्ज्वला का फॉर्म मुफ्त है। कनेक्शन के 175/- रुपये के अलावा कोई पैसा नहीं लगता। एजेंट पैसे मांगे तो 1906 पर शिकायत करें।

2- फर्जी वेबसाइट: सिर्फ http://pmuy.gov.in सही है। http://pmuy.online, http://pmuy-yojana.com सब फर्जी हैं।

3- OTP शेयर न करें: बैंक या आधार का OTP किसी को मत बताएं। सब्सिडी के नाम पर फ्रॉड होता है।

4- दस्तावेज की कॉपी सोच समझकर दें: दस्तावेज की कॉपी सिर्फ अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को ही दें।

उज्ज्वला योजना और महिला सशक्तिकरण

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सिर्फ गैस कनेक्शन नहीं है। ये महिलाओं की जिंदगी बदलने का तरीका है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे NFHS 5 के अनुसार उज्ज्वला वाले घरों में-

महिलाओं के खून में हीमोग्लोबिन 1.2 ग्राम बढ़ा है। स्कूल जाने वाली बच्चियों का समय 2 घंटे बढ़ा है क्योंकि उन्हें लकड़ी नहीं लानी पड़ती।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी बदलाव आया है। 10 करोड़ कनेक्शन का मतलब है 10 करोड़ चूल्हे, पाइप, रेगुलेटर की मांग। इससे लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिला है।

निष्कर्ष

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2026 गरीब परिवारों के लिए वरदान है। 175/- रुपये में पूरा गैस कनेक्शन, पहला सिलेंडर फ्री, हर रिफिल पर रुपये 300/- सब्सिडी।

अगर आप पात्र हैं तो आज ही आवेदन करें। याद रखें, धुआं आपकी सेहत और बच्चों का भविष्य दोनों खराब करता है, एलपीजी अपनाएं, स्वस्थ रहें।

डिस्क्लेमर

1- यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के लिए है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नियम, पात्रता और दस्तावेज समय समय पर बदल सकते हैं।

2-आवेदन करने से पहले https://pmuy.gov.in या अपने नजदीकी गैस एजेंसी से नवीनतम जानकारी और दिशा निर्देश जरूर प्राप्त करें। हम किसी भी त्रुटि के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

3- योजना के नियम समय समय पर बदलते हैं। आवेदन से पहले http://pmuy.gov.in पर नवीनतम जानकारी जरूर चेक करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *