PM सूर्य घर योजना 300 यूनिट फ्री बिजली
परिचय
PM सूर्य घर योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का मकसद देश के 1 करोड़ घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाना है-
PM सूर्य घर योजना के तहत हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। इसके साथ ही सरकार सोलर पैनल लगाने के लिए ₹78,000/- तक की सब्सिडी भी दे रही है-
अगर आप बिजली के बढ़ते बिल से परेशान हैं, तो PM सूर्य घर योजना आपके लिए सबसे अच्छी है। इस आर्टिकल में हम PM सूर्य घर योजना-
की पात्रता, फायदे, सब्सिडी कैलकुलेशन, जरूरी दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में बताएंगे।
PM सूर्य घर योजना क्या है
क्या आपको पता है कि PM सूर्य घर योजना से आप बिजली बिल जीरो कर सकते हैं और ₹78,000/- तक सब्सिडी भी ले सकते हैं? चलिए डिटेल में समझते हैं-

PM सूर्य घर योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी 2024 को लॉन्च किया था। इस योजना को PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के नाम से भी जानते हैं-
PM सूर्य घर योजना का मुख्य उद्देश्य देश में सोलर एनर्जी को बढ़ावा देना और लोगों के बिजली बिल को जीरो करना है। इस योजना के तहत सरकार का लक्ष्य मार्च 2027 तक 1 करोड़ घरों की छत पर रूफटॉप सोलर लगाना है-
PM सूर्य घर योजना के लिए सरकार ने 75,021/- करोड़ रुपये का बजट रखा है। एक बार सोलर पैनल लग जाने के बाद आपका बिजली बिल लगभग जीरो हो जाएगा और आप अतिरिक्त बिजली बेचकर कमाई भी कर सकते हैं।
PM सूर्य घर योजना के 7 बड़े फायदे
PM सूर्य घर योजना सिर्फ बिजली बिल ही जीरो नहीं करती, बल्कि आपको सरकार से लाखों की सब्सिडी और एक्स्ट्रा कमाई का मौका भी देती है।

1- 300 यूनिट फ्री बिजली: हर महीने, PM सूर्य घर योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको हर महीने 300 यूनिट तक बिजली बिल्कुल मुफ्त मिलेगी। अगर आपका महीने का इस्तेमाल 300 यूनिट से कम है तो आपका बिजली बिल जीरो आएगा।
2- ₹78,000/- तक की सरकारी सब्सिडी: सोलर पैनल लगाने के कुल खर्च पर सरकार सीधे आपके बैंक अकाउंट में सब्सिडी भेजती है, 3 किलोवाट तक के प्लांट पर अधिकतम ₹78,000/- की सब्सिडी मिलती है।
3- बिजली बिल से छुटकारा: एक बार PM सूर्य घर योजना के तहत सोलर लग गया तो 25 साल तक बिजली बिल की टेंशन खत्म। सोलर पैनल की लाइफ 25 साल होती है।
4- अतिरिक्त कमाई का मौका: अगर आपके सोलर प्लांट से ज्यादा बिजली बनती है तो वह ग्रिड में चली जाएगी। बदले में बिजली कंपनी आपको नेट मीटरिंग के तहत पैसे देगी।
5- बैंक से सस्ता लोन: PM सूर्य घर योजना के तहत आप सोलर प्लांट लगवाने के लिए 7 प्रतिशत ब्याज पर बैंक से लोन ले सकते हैं, वह भी बिना किसी गारंटी के।
6- पर्यावरण की सुरक्षा: सोलर एनर्जी साफ ऊर्जा है, PM सूर्य घर योजना से प्रदूषण कम होगा और देश का कार्बन उत्सर्जन घटेगा।
7- रोजगार के नए अवसर: 1 करोड़ घरों में सोलर लगाने के लिए लाखों लोगों को काम मिलेगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार बढ़ेगा।
PM सूर्य घर योजना सब्सिडी कितनी मिलेगी
PM सूर्य घर योजना में सब्सिडी आपके सोलर पैनल की क्षमता के हिसाब से मिलती है-
1kW से 3kW तक के प्लांट पर सरकार ₹30,000/- से ₹78,000/- तक की सीधी मदद देती है।

PM सूर्य घर योजना में सब्सिडी की राशि आपके सोलर प्लांट की क्षमता पर निर्भर करती है। सरकार ने सब्सिडी का स्ट्रक्चर एकदम साफ रखा है-
सोलर प्लांट क्षमता सब्सिडी राशि अनुमानित खर्च आपकी लागत-
1 किलोवाट: ₹30,000/- ₹60,000/-आपकी जेब से लागत ₹30,000/-
2 किलोवाट: ₹60,000/- ₹1,20,000/- आपकी जेब से लागत ₹60,000/-
3 किलोवाट: या अधिक ₹78,000/- ₹1,80,000/-आपकी जेब से लागत ₹1,02,000/-
ध्यान दें: 3 किलोवाट से ज्यादा का प्लांट लगाने पर भी अधिकतम सब्सिडी ₹78,000/- ही मिलेगी। अगर आप 5 किलोवाट का प्लांट लगाते हैं तो भी सब्सिडी ₹78,000/- ही रहेगी।
कितनी बिजली बनेगी: PM सूर्य घर योजना में 1 किलोवाट का सोलर प्लांट रोजाना 4 से 5 यूनिट बिजली बनाता है, यानी महीने में 120 से 150 यूनिट-
अगर आपके घर में 2 पंखे, 1 फ्रिज, 5 LED बल्ब और 1 टीवी चलता है तो 2 किलोवाट का प्लांट काफी है।
नोट: PM सूर्य घर योजना सिर्फ घरेलू उपयोग के लिए 10 KW तक है। अगर आप 100 KW या उससे बड़ा कमर्शियल सोलर प्लांट लगाकर बिजनेस करना चाहते हैं तो उसके लिए MSME मंत्रालय की अलग योजनाएं हैं।
PM सूर्य घर योजना का लाभ लेने के लिए शर्तें
PM सूर्य घर योजना का फायदा हर कोई नहीं उठा सकता. इसके लिए सरकार ने कुछ जरूरी पात्रता और शर्तें रखी हैं। आइए जानते हैं कि सब्सिडी लेने के लिए आपके पास क्या-क्या होना चाहिए-

1- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
2- आवेदक की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
3- परिवार के पास खुद का घर होना चाहिए और छत पर सोलर पैनल लगाने की जगह होनी चाहिए।
4- घर में वैध बिजली कनेक्शन होना जरूरी है।
5- परिवार ने पहले किसी अन्य सोलर सब्सिडी योजना का लाभ न लिया हो।
6- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
7- परिवार की सालाना आय 1.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। कुछ।
PM सूर्य घर योजना जरूरी दस्तावेज लिस्ट
PM सूर्य घर योजना में ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको ये दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे-
1- आधार कार्ड: पहचान और पते के प्रमाण के लिए।
2- निवास प्रमाण पत्र: राशन कार्ड, बिजली बिल या वोटर ID कार्ड।
3- बिजली का बिल: पिछले 6 महीने का लेटेस्ट बिल।
4- बैंक पासबुक: सब्सिडी सीधे खाते में,आएगी इसलिए कैंसिल चेक या पासबुक कॉपी।
5- पासपोर्ट साइज फोटो: आवेदक की नई फोटो।
6- आय प्रमाण पत्र: तहसील से बना हुआ।
7- मोबाइल नंबर: आधार से लिंक होना चाहिए।
8- छत की फोटो: जहां सोलर पैनल लगाना है उस जगह की फोटो।
9- जमीन के कागज: प्रॉपर्टी टैक्स रसीद या रजिस्ट्री।
सभी दस्तावेज की साइज 500 KB से कम रखें और PDF या JPG फॉर्मेट में अपलोड करें।
PM सूर्य घर योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
PM सूर्य घर योजना में आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। आप घर बैठे मोबाइल से भी अप्लाई कर सकते हैं-
स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट खोलें, सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में- http://pmsuryaghar.gov.in वेबसाइट खोलें। यह PM सूर्य घर योजना की ऑफिशियल वेबसाइट है।
स्टेप 2: Apply for Rooftop Solar पर क्लिक करें, होम पेज पर आपको Apply for Rooftop Solar का बटन दिखेगा। उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन करें, अब अपना राज्य, जिले और बिजली वितरण कंपनी चुनें। फिर अपना कंज्यूमर नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल ID डालें। मोबाइल पर OTP आएगा उसे वेरिफाई करें।
स्टेप 4: लॉगिन करके फॉर्म भरें, OTP वेरिफाई होने के बाद आपको एक Application ID मिलेगी। इस ID और मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
अब PM सूर्य घर योजना का फॉर्म खुल जाएगा। इसमें अपनी पर्सनल डिटेल, एड्रेस और बैंक डिटेल सही-सही भरें।
स्टेप 5: दस्तावेज अपलोड करें ऊपर बताए गए सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड कर दें। ध्यान रखें सभी दस्तावेज साफ होने चाहिए।
स्टेप 6: फाइनल सबमिट करें, सारी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें। सबमिट करते ही आपको एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप मिलेगी। इसे डाउनलोड करके रख लें।
स्टेप 7: DISCOM अप्रूवल का इंतजार करें, आपका फॉर्म आपकी बिजली कंपनी यानी DISCOM के पास जाएगा।
डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (DISCOM) के अधिकारी आपके घर का सर्वे करेंगे। सब सही होने पर वे फिजिबिलिटी अप्रूवल दे देंगे। इसमें 15 दिन तक लग सकते हैं।
स्टेप 8: वेंडर चुनें और प्लांट लगवाएं, अप्रूवल मिलने के बाद आपको पोर्टल पर रजिस्टर्ड वेंडर की लिस्ट दिखेगी। किसी एक वेंडर को चुनें और उससे सोलर प्लांट लगवा लें। वेंडर ही नेट मीटर भी लगाएगा।
स्टेप 9: नेट मीटरिंग के लिए अप्लाई करें, प्लांट लगने के बाद पोर्टल पर Work Completion Report और नेट मीटरिंग के लिए अप्लाई करें। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (DISCOM) फिर से जांच करेगा और नेट मीटर लगा देगा।
स्टेप 10: सब्सिडी क्लेम करें, नेट मीटर लगने के बाद पोर्टल से कमीशनिंग सर्टिफिकेट डाउनलोड करें। बैंक डिटेल के साथ इसे अपलोड करके सब्सिडी क्लेम करें।
30 दिन के अंदर ₹78,000/- तक की सब्सिडी आपके खाते में आ जाएगी। अधिक जानकारी के लिए PM सूर्य घर योजना ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ.
PM सूर्य घर योजना में वेंडर कैसे चुनें
PM सूर्य घर योजना के तहत आप किसी भी वेंडर से सोलर नहीं लगवा सकते। आपको सिर्फ http://pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर रजिस्टर्ड वेंडर से ही काम कराना होगा। तभी सब्सिडी मिलेगी।
वेंडर चुनते समय ये बातें ध्यान रखें: 1– वेंडर का रेट MNRE के बेंचमार्क रेट से ज्यादा न हो।
2- वेंडर कम से कम 5 साल की गारंटी दे रहा हो।
3- पैनल और इन्वर्टर DCR यानी डोमेस्टिक कंटेंट रिक्वायरमेंट वाले हों।
4- वेंडर के पास पुराने काम का एक्सपीरियंस हो।
नोट: पोर्टल पर हर वेंडर की रेटिंग और रिव्यू भी दिखते हैं। ज्यादा रेटिंग वाले वेंडर को चुनना बेहतर रहता है।
PM सूर्य घर योजना लोन कैसे लें
अगर आपके पास सोलर लगाने के लिए एकमुश्त पैसे नहीं हैं तो टेंशन न लें। PM सूर्य घर योजना के तहत आपको बैंक से सस्ता लोन मिल जाएगा।
1- लोन अमाउंट: आप 3 किलोवाट तक के प्लांट के लिए 2 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं।
2- ब्याज दर: लोन पर ब्याज दर केवल 7 प्रतिशत सालाना है। यह होम लोन से भी सस्ता है।
3- गारंटी: 2 लाख तक के लोन के लिए किसी गारंटी या कोलैटरल की जरूरत नहीं है।
4- अवधि: लोन चुकाने के लिए 10 साल तक का समय मिलता है।
5- बैंक: SBI, Bank of Baroda, PNB, Canara Bank जैसे सभी सरकारी बैंक लोन दे रहे हैं।
नोट: लोन की EMI आपकी बिजली बिल की बचत से ही निकल जाएगी। उदाहरण के लिए अगर 2 किलोवाट प्लांट पर 1 लाख का लोन लेते हैं तो EMI लगभग 1200/- रुपये आएगी। जबकि आपका बिजली बिल 2000/- रुपये महीना बचेगा।
PM सूर्य घर योजना में नेट मीटरिंग क्या है
नेट मीटरिंग: PM सूर्य घर योजना का सबसे जरूरी हिस्सा है। यह एक खास मीटर होता है जो दो तरफ बिजली नापता है-
जब आपका सोलर प्लांट दिन में बिजली बनाता है तो पहले आपके घर का लोड चलता है। अगर बिजली बच जाती है तो वह ग्रिड में चली जाती है-
और नेट मीटर उसे एक्सपोर्ट के रूप में काउंट करता है। रात में जब सोलर काम नहीं करता तो आप ग्रिड से बिजली लेते हैं। उसे नेट मीटर इम्पोर्ट के रूप में काउंट करता है-
महीने के अंत में बिजली कंपनी इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट का अंतर निकालती है। अगर आपने 300 यूनिट इम्पोर्ट की और 350 यूनिट एक्सपोर्ट की तो आपका बिल जीरो आएगा-
उल्टा 50 यूनिट के पैसे आपके अगले बिल में एडजस्ट हो जाएंगे। इसी सिस्टम की वजह से PM सूर्य घर योजना में 300 यूनिट फ्री बिजली मिलती है।
PM सूर्य घर योजना स्टेटस कैसे चेक करें
PM सूर्य घर योजना में आवेदन करने के बाद आप घर बैठे उसका स्टेटस चेक कर सकते हैं-
1- http://pmsuryaghar.gov.in वेबसाइट खोलें।
2- Login बटन पर क्लिक करें।
3- अपनी Application ID और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।
4- लॉगिन करने के बाद Track Application Status पर क्लिक करें।
5- यहां आपको दिख जाएगा कि आपका फॉर्म किस स्टेज पर है।
स्टेटस में Application Submitted, डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (DISCOM) Approval Pending, Installation Done, Subsidy Released जैसे ऑप्शन दिखते हैं।
PM सूर्य घर योजना हेल्पलाइन नंबर
अगर PM सूर्य घर योजना में आवेदन करते समय कोई दिक्कत आती है तो आप इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं-
राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर: 15555
ईमेल ID: pmsuryaghar@nic.in
इसके अलावा हर राज्य की बिजली कंपनी का अलग हेल्पलाइन नंबर है। वह आपको http://pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर Contact Us सेक्शन में मिल जाएगा-
PM सूर्य घर योजना में सब्सिडी के बाद अगर पैसे कम पड़ें तो आप किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लोन ले सकते हैं।
PM सूर्य घर योजना से जुड़े जरूरी सवाल FAQ
सवाल 1: क्या PM सूर्य घर योजना में बिना छत वालों को लाभ मिलेगा?
जवाब: नहीं। PM सूर्य घर योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं को मिलेगा जिनके पास खुद की छत है। फ्लैट में रहने वाले लोग सोसाइटी के साथ मिलकर कॉमन एरिया में प्लांट लगा सकते हैं।
सवाल 2: सब्सिडी कब तक मिलेगी?
जवाब: नेट मीटर लगने और कमीशनिंग सर्टिफिकेट अपलोड करने के 30 दिन के अंदर सब्सिडी आपके बैंक खाते में आ जाती है।
सवाल 3: क्या पुराने सोलर प्लांट पर सब्सिडी मिलेगी?
जवाब: नहीं। PM सूर्य घर योजना की सब्सिडी सिर्फ 15 फरवरी 2024 के बाद लगे नए प्लांट पर ही मिलेगी।
सवाल 4: 1 किलोवाट के लिए कितनी जगह चाहिए?
जवाब: 1 किलोवाट सोलर प्लांट लगाने के लिए लगभग 100 वर्ग फुट छत की जगह चाहिए। 3 किलोवाट के लिए 300 वर्ग फुट जगह काफी है।
सवाल 5: क्या बिजली न होने पर भी सोलर काम करेगा?
जवाब: PM सूर्य घर योजना में ऑन-ग्रिड सिस्टम लगता है। इसलिए अगर ग्रिड की लाइट चली जाती है। तो सेफ्टी के लिए सोलर भी बंद हो जाता है।
बैटरी वाला सिस्टम लगवाने पर लाइट जाने पर भी चलेगा लेकिन उस पर सब्सिडी नहीं है।
सवाल 6: PM सूर्य घर योजना में सोलर पैनल की मेंटेनेंस की गारंटी क्या है? कौन करेगा?
जवाब: PM सूर्य घर योजना में आपको 5 साल तक फ्री मेंटेनेंस मिलती है। ये काम वही एजेंसी/वेंडर करेगा जिसने आपके घर पर सोलर पैनल लगाया है
सवाल 7: गारंटी डिटेल?
जवाब: 1- सोलर पैनल: 25 साल की परफॉर्मेंस
2- सोलर इन्वर्टर: 8 साल की वारंटी।
3- फ्री मेंटेनेंस: इंस्टॉल करने वाली एजेंसी 5 साल तक निशुल्क रख-रखाव करेगी। इसमें साफ-सफाई, चेकिंग, छोटी-मोटी खराबी सब कवर है।
सवाल 8: 5 साल बाद क्या?
जवाब: 5 साल बाद मेंटेनेंस का खर्च आपको खुद उठाना होगा। आप चाहें तो उसी वेंडर से सालाना AMC ले सकते हैं या किसी भी लोकल सर्विस प्रोवाइडर से करवा सकते हैं।
सवाल 9: PM सूर्य घर योजना में सोलर के साथ बैटरी मिलती है क्या?
जवाब: नहीं, PM सूर्य घर योजना में बैटरी शामिल नहीं है। ये ऑन-ग्रिड सिस्टम है।
सवाल 10: क्यों बैटरी नहीं मिलती?
जवाब: 1- यह ऑन-ग्रिड सिस्टम है- आपके सोलर पैनल सीधे बिजली कंपनी के ग्रिड से जुड़ते हैं। दिन में जो बिजली बनती है वो पहले घर में यूज होती है, बाकी ग्रिड में चली जाती है।
2- नेट मीटरिंग – रात में जब सोलर बंद होता है तो आप ग्रिड से बिजली लेते हैं। महीने के आखिर में हिसाब होता है, आपने कितनी दी -कितनी ली = बिल।
3- सब्सिडी सिर्फ पैनल + इन्वर्टर पर- सरकार बैटरी पर सब्सिडी नहीं देती क्योंकि ऑन-ग्रिड में जरूरत नहीं पड़ती।
सवाल 11: अगर बैटरी चाहिए तो?
जवाब: आप अपने पैसे से बैटरी लगवा सकते हैं, लेकिन उस पर कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी। बैटरी वाले सिस्टम को हाइब्रिड या ऑफ-ग्रिड कहते हैं। उनका खर्च 1-1.5 लाख ज्यादा आता है।
नोट: 99% घरों के लिए बैटरी की जरूरत नहीं है। बिजली कटती है तो इन्वर्टर वाली बैटरी यूज कर लो। सोलर का मकसद बिल बचाना है, बैकअप देना नहीं।
ध्यान दें: मेंटेनेंस फ्री है, लेकिन अगर आपकी गलती से पैनल टूटता है तो वो कवर नहीं होगा। सिर्फ नॉर्मल वियर एंड टियर कवर है।
निष्कर्ष
1- PM सूर्य घर योजना आम आदमी के लिए बिजली बिल से आजादी पाने का सबसे बड़ा मौका है। इस योजना में 300 यूनिट फ्री बिजली और ₹78,000/- की सब्सिडी मिल रही है। 7 प्रतिशत पर लोन की सुविधा भी है।
2- अगर आपके पास खुद का घर है और महीने का बिल 2500/- रुपये से ज्यादा आता है तो आज ही PM सूर्य घर योजना के लिए-
http://pmsuryaghar.gov.in पर आवेदन करें। एक बार 1 लाख रुपये लगाने पर 25 साल तक फ्री बिजली मिलेगी।
3- याद रखें PM सूर्य घर योजना पहले आओ पहले पाओ के आधार पर है। 1 करोड़ का टारगेट पूरा होते ही आवेदन बंद हो जाएंगे। इसलिए देर न करें।
5- अगर आपको PM सूर्य घर योजना से जुड़ा कोई और सवाल है तो नीचे कमेंट करें। हम आपकी मदद जरूर करेंगे। इस जानकारी को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें ताकि वो भी 300 यूनिट फ्री बिजली का लाभ उठा सकें।
अस्वीकरण
यह लेख केवल सामान्य जानकारी और शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in और सरकारी प्रेस विज्ञप्तियों पर आधारित है।
1- योजना के नियम बदल सकते हैं: सब्सिडी राशि, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया या अन्य नियम समय-समय पर सरकार द्वारा बदले जा सकते हैं-
नवीनतम और सही जानकारी के लिए कृपया योजना की आधिकारिक वेबसाइट या अपने नजदीकी बिजली विभाग / DISCOM से संपर्क करें।
2- कोई सरकारी संबंध नहीं: यह एक निजी ब्लॉग/वेबसाइट है। हमारा भारत सरकार, MNRE मंत्रालय या किसी भी सरकारी विभाग से कोई संबंध नहीं है। हम केवल जानकारी साझा कर रहे हैं।
3- वित्तीय सलाह नहीं: सोलर लगवाना एक वित्तीय निर्णय है। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपनी छत, बिजली खपत और बजट के अनुसार MNRE अप्रूव्ड वेंडर से सलाह जरूर लें।
4- सटीकता की गारंटी नहीं: हमने जानकारी सही देने की पूरी कोशिश की है, फिर भी किसी टाइपो या अपडेट छूटने की स्थिति में हम जिम्मेदार नहीं होंगे। हमेशा आधिकारिक स्रोत से पुष्टि करें।
