वृद्धा पेंशन योजना 60 साल से ऊपर हर महीने पेंशन पात्रता आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ

वृद्धा पेंशन योजना 60 साल से ऊपर हर महीने पेंशन, पात्रता जानें

परिचय

वृद्धा पेंशन योजना भारत में बुजुर्गों की आर्थिक सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। 60 साल की उम्र के बाद जब कमाई के साधन बंद हो जाते हैं तो छोटी सी पेंशन भी बहुत बड़ा सहारा बनती है-

केंद्र और राज्य सरकार मिलकर वृद्धा पेंशन योजना चलाती है। 2024 के बाद कई राज्यों ने वृद्धा पेंशन की राशि बढ़ा दी है। हरियाणा, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में अब बुजुर्गों को 2750/- रुपये महीना मिल रहे हैं-

इस लेख में आपको वृद्धा पेंशन योजना की पूरी जानकारी मिलेगी। कौन पात्र है, कितने पैसे मिलते हैं, जरूरी दस्तावेज क्या हैं, Velvet आवेदन कैसे करें। स्टेटस कैसे चेक करें और नई लिस्ट में नाम कैसे देखें।

वृद्धा पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य

मुख्य उद्देश्य देश के 60 साल से ऊपर के गरीब, बेसहारा और आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों को हर महीने ₹1000/- से ₹2750/- तक की पेंशन देकर आर्थिक सुरक्षा देना है-

इस योजना से बुजुर्गों को दवाइयों, खाने-पीने और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और वे सम्मान के साथ जीवन जी सकेंगे।

वृद्धा पेंशन योजना क्या है

वृद्धा पेंशन योजन, केंद्र और राज्य सरकार की एक सामाजिक सुरक्षा योजना है जिसके तहत 60 साल से ऊपर के गरीब बुजुर्गों को हर महीने ₹2750/- तक की आर्थिक मदद सीधे बैंक खाते में दी जाती है।

वृद्धा पेंशन योजना में खुशहाल बुजुर्ग दंपत्ति गांव में बैठे हुए.
60 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को हर महीने ₹2750/- तक पेंशन मिल रही है।

वृद्धा पेंशन योजना केंद्र सरकार की नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम NSAP के तहत चलती है। इसका नाम इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना IGNOAPS है-

इसमें केंद्र सरकार 60 से 79 साल के बुजुर्ग को 200/- रुपये महीना और 80 साल से ऊपर को 500/- रुपये महीना देती है। पर असली पैसा राज्य सरकार देती है-

वृद्धा पेंशन योजना में केंद्र के 200/- रुपये में राज्य सरकार अपना हिस्सा जोड़कर कुल पेंशन 400/- रुपये से 2750/- रुपये महीना तक कर देती है। इसलिए हर राज्य में वृद्धा पेंशन की राशि अलग है।

वृद्धा पेंशन योजना का उद्देश्य

वृद्धा पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य 60 साल से ऊपर के गरीब, असहाय और बेसहारा बुजुर्गों को हर महीने आर्थिक सहायता देकर उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने में मदद करना है।

वृद्धा पेंशन योजना में बुजुर्ग व्यक्ति को सरकारी अधिकारी नगद पेंशन देते हुए.
आवेदन स्वीकृत होने के 30 दिन बाद हर महीने ₹2750/- तक पेंशन नगद या बैंक में मिलती है।

60 साल के बाद कमाई बंद हो जाती है, इसलिए सरकार हर महीने पेंशन देकर बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। नीचे देखें-

1- 60 साल से ऊपर के गरीब बुजुर्गों को हर महीने आर्थिक मदद देना।
2- बुजुर्गों को बच्चों पर निर्भर रहने से बचा ना।
3- बुढ़ापे में दवा और खाने का खर्च निकालने में मदद करना।
4- सामाजिक सुरक्षा देना ताकि सम्मान से जीवन जी सकें।

वृद्धा पेंशन योजना राज्यवार लेटेस्ट राशि अपडेटेड

वृद्धा पेंशन योजना में हर राज्य सरकार अलग-अलग पेंशन राशि देती है। 2026 में कई राज्यों ने राशि बढ़ाई है, नीचे लेटेस्ट राज्यवार लिस्ट देखें।

वृद्धा पेंशन योजना का फॉर्म भरती बुजुर्ग महिला ग्राम पंचायत कार्यालय में.
ग्राम पंचायत में जाकर फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज जमा करें, 30 दिन में पेंशन शुरू।
लेटेस्ट राज्यवार लिस्ट-
राज्य        60-79 साल   80 साल सेऊपर

हरियाणा           2750/- रुपये        2750/- रुपये
आंध्र प्रदेश         2750/- रुपये        2750/- रुपये
दिल्ली              2500/- रुपये        2500/- रुपये
पंजाब              1500/- रुपये        1500/- रुपये
राजस्थान          1150/- रुपये        1250/- रुपये
झारखंड            1000/- रुपये         1000/- रुपये
उत्तर प्रदेश         1000/- रुपये         1000/- रुपये
मध्य प्रदेश         600 रुपये              600/- रुपये
उत्तराखंड          1500/- रुपये          1500/- रुपये
बिहार              400 रुपये               500/- रुपये
छत्तीसगढ़         350/- रुपये            650/- रुपये
महाराष्ट्र           1500/- रुपये          1500/- रुपये
गुजरात            1000/- रुपये          1250/- रुपये
कर्नाटक           1200/- रुपये          1200/- रुपये
तमिलनाडु        1200/- रुपये           1200/-रुपये
तेलंगाना           2016/- रुपये          2016/- रुपये
केरल               1600/- रुपये          1600/- रुपये
पश्चिम बंगाल     1000/- रुपये          1000/- रुपये
ओडिशा           1000/- रुपये          1200/- रुपये
असम.             1000/- रुपये          1000/- रुपये
हिमाचल प्रदेश    1500/- रुपये         1700/- रुपये
जम्मू कश्मीर      1000/- रुपये         1000/- रुपये

महत्वपूर्ण बिंदु

1- केंद्र का हिस्सा: वृद्धा पेंशन योजना में 60-79 साल वालों को केंद्र से। 200/- रुपये और राज्य सरकार बाकी देती है। 80+ वालों को केंद्र से 500/- रुपये मिलते हैं।

2- UP में: 60-79 साल = 1000/ रुपये महीना, 80+ = 1000/- रुपये महीना।
3- कुछ राज्यों में पति-पत्नी दोनों को अलग-अलग पेंशन मिलती है।

आपकी जानकारी के लिए

वृद्धा पेंशन योजना में 2750/- रुपये महीना अभी सिर्फ हरियाणा, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश में अभी 1000/- रुपये या उससे कम है। इसलिए आवेदन से पहले अपने राज्य की राशि ऊपर टेबल में चेक करें।

नोट: इस योजना में केंद्र सरकार और राज्य सरकार समय-समय पर पेंशन राशि में बढ़ोतरी करती रहती हैं। आपके राज्य की नवीनतम राशि के लिए आधिकारिक वेबसाइट sspy-up.gov.in या संबंधित राज्य पोर्टल देखें।

वृद्धा पेंशन योजना पात्रता

वृद्धा पेंशन का लाभ लेने के लिए ये शर्तें पूरी होनी चाहिए-

1- उम्र सीमा: वृद्धा पेंशन योजना में आवेदक की उम्र 60 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए। उम्र का प्रमाण जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या वोटर आईडी से देना होगा।

2- आय सीमा: आवेदक गरीबी रेखा BPL परिवार से होना चाहिए। कुछ राज्यों में सालाना आय 1 लाख रुपये से कम वाले भी पात्र हैं। हरियाणा में आय सीमा 2 लाख रुपये सालाना है।

3- निवास: वृद्धा पेंशन योजना में आवेदक उसी राज्य का स्थाई निवासी हो जहां आवेदन कर रहा है। निवास प्रमाण पत्र जरूरी है।

4- अन्य शर्त: आवेदक किसी सरकारी नौकरी से पेंशन नहीं ले रहा हो। EPFO, सरकारी पेंशन या पारिवारिक पेंशन लेने वाले अपात्र हैं।

5- बैंक खाता: आवेदक का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए क्योंकि पैसा DBT से सीधे खाते में आता है।

बुजुर्गों के लिए वृद्धा पेंशन और इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड दोनों जरूरी हैं।

जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करते समय स्कैन करके रखें

1- आधार कार्ड: वृद्धा पेंशन योजना में पहचान और उम्र के प्रमाण के लिए। मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।

2- आयु प्रमाण पत्र: जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट या डॉक्टर का प्रमाण पत्र।

3- आय प्रमाण पत्र: तहसील से बना BPL कार्ड या आय प्रमाण पत्र।

4- निवास प्रमाण पत्र: वोटर आईडी, बिजली बिल, राशन कार्ड।

5- बैंक पासबुक: IFSC कोड साफ दिखना चाहिए। आधार लिंक हो।

6- पासपोर्ट साइज फोटो: हाल की फोटो।

7- मोबाइल नंबर: OTP के लिए।

8- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र: वृद्धा पेंशन योजना में विधवा पेंशन के साथ आवेदन पर।

वृद्धा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन

अब ज्यादातर राज्यों में ऑनलाइन आवेदन होता है। स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस-

स्टेप 1: अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
उत्तर प्रदेश: http://sspy-up.gov.in

बिहार: http://serviceonline.bihar.gov.in

हरियाणा: http://socialjusticehry.gov.in

राजस्थान: http://jansoochna.rajasthan.gov.in

दिल्ली: http://edistrict.delhigovt.nic.in

केंद्र NSAP: http://nsap.nic.in

स्टेप 2: नया पंजीकरण करें वेबसाइट पर वृद्धावस्था पेंशन योजना या Old Age Pension का विकल्प चुनें। Apply Online पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर डालकर OTP से रजिस्टर करें।

स्टेप 3: फॉर्म भरें नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पता, आधार नंबर, बैंक डिटेल सही भरें। गलत जानकारी पर फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा।

स्टेप 4: दस्तावेज अपलोड करें ऊपर बताए सभी दस्तावेज 100KB से 200KB के बीच JPG या PDF में अपलोड करें।

स्टेप 5: फॉर्म सबमिट करें सबमिट करने के बाद एप्लीकेशन नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा। इसे नोट कर लें। भविष्य में स्टेटस चेक करने के काम आएगा।

स्टेप 6: सत्यापन, BDO या समाज कल्याण अधिकारी आपके घर जांच के लिए आएगा। दस्तावेज सही पाए जाने पर पेंशन शुरू हो जाएगी।

वृद्धा पेंशन योजना ऑफलाइन आवेदन कैसे करें

अगर ऑनलाइन नहीं कर पा रहे तो ये तरीका अपनाएं-

1- वृद्धा पेंशन योजना के लिए अपने ब्लॉक या तहसील के समाज कल्याण विभाग कार्यालय जाएं।
2- वहां से वृद्धा पेंशन का फॉर्म मुफ्त लें।
3- फॉर्म भरकर सभी दस्तावेज की फोटोकॉपी लगाएं।
4- ग्राम पंचायत सचिव या वार्ड मेंबर से सत्यापन कराएं।

5- फॉर्म BDO ऑफिस में जमा करें और रसीद ले लें। CSC जन सेवा केंद्र से भी 30 से 50 रुपये फीस देकर फॉर्म भरवा सकते हैं।

ध्यान दें: वृद्धा पेंशन योजना की पूरी जानकारी के लिए आप केंद्र सरकार की आधिकारिक NSAP वेबसाइट भी देख सकते हैं।

वृद्धा पेंशन स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें

आवेदन के 30 से 45 दिन बाद स्टेटस चेक करें-

UP के लिए: http://sspy-up.gov.in खोलें। पेंशनर सूची 2024 पर क्लिक करें। जनपद, ब्लॉक, पंचायत चुनें। रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें।

बिहार के लिए: http://serviceonline.bihar.gov.in पर Track Application चुनें।

हरियाणा के लिए: http://pension.socialjusticehry.gov.in पर Beneficiary Search करें।

NSAP पोर्टल: http://nsap.nic.in पर Reports में Beneficiary Search करें।

स्टेटस में Approved दिखे तो अगले महीने से पैसा आना शुरू हो जाएगा।

वृद्धा पेंशन लिस्ट में नाम कैसे देखें

हर 3 महीने में नई लिस्ट जारी होती है, नाम चेक करने का तरीका-

1- http://sspy-up.gov.in या अपने राज्य की साइट खोलें।

2- पेंशनर सूची या Beneficiary List पर क्लिक करें।

3- वित्तीय वर्ष 2024-25 चुनें।

4- जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत चुनें।

5- लिस्ट डाउनलोड करें और सर्च करें।

नोट: अगर नाम नहीं है तो टोल फ्री नंबर 14567 पर कॉल करें या BDO ऑफिस जाएं।

वृद्धा पेंशन का पैसा कब आता है

वृद्धा पेंशन योजना में पेंशन हर महीने या 3 महीने में एक साथ आती है। ज्यादातर राज्य अब हर महीने की 5 से 15 तारीख के बीच पैसा भेजते हैं। पैसा सीधे बैंक खाते में DBT के जरिए आता है।

नोट: अगर 3 महीने से पैसा नहीं आया तो ये कारण हो सकते हैं-
1- आधार बैंक से लिंक नहीं है।
2- KYC अपडेट नहीं है।
3- जीवित प्रमाण पत्र जमा नहीं किया।
4- बैंक खाता बंद हो गया।

ध्यान दें: वृद्धा पेंशन योजना में समाधान के लिए बैंक जाएं और आधार लिंक कराएं, हर साल नवंबर में जीवित प्रमाण पत्र देना जरूरी है।

नोट: वृद्धा पेंशन योजना टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर, किसी समस्या के लिए इन नंबरों पर कॉल करें-

NSAP राष्ट्रीय हेल्पलाइन: 14567
UP हेल्पलाइन: 1800-419-0001
बिहार हेल्पलाइन: 1800-345-6262
हरियाणा हेल्पलाइन: 0172-2710065
राजस्थान: 181

सावधान: फर्जी कॉल से सावधान रहें। पेंशन के लिए कोई पैसा नहीं लगता। OTP या बैंक डिटेल किसी को ना दें।

वृद्धा पेंशन योजना के लाभ

वृद्धा पेंशन योजना के निम्न लाभ-

1- हर महीने 400/- से 2750/- रुपये की सीधी मदद
2- इलाज और दवा का खर्च निकल जाता है
3- बच्चों पर बोझ नहीं बनना पड़ता
4- बैंक खाते में पैसा आता है तो कोई बिचौलिया नहीं
5- आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड में भी प्राथमिकता मिलती है

वृद्धा पेंशन योजना में रिजेक्ट होने के कारण

रिजेक्ट होने के निम्न कारण-

1- उम्र 60 साल से कम होना।
2- सरकारी पेंशन पहले से मिलना।
3- आय सीमा से ज्यादा कमाई होना।
4- दस्तावेज गलत या अधूरे होना।
5- दूसरे राज्य का निवासी होना।

रिजेक्ट होने पर क्या करें

30 दिन के अंदर BDO ऑफिस में अपील कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण सवाल जवाब FAQ

सवाल 1: वृद्धा पेंशन के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?

जवाब: कम से कम 60 साल। 60 साल पूरे होने के अगले महीने से आवेदन कर सकते हैं।

सवाल 2: क्या 2750/- रुपये सभी राज्यों में मिलते हैं?

जवाब: नहीं। अभी सिर्फ हरियाणा, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में 2750/- रुपये मिल रहे हैं। UP में 1000/- रुपये है।

सवाल 3: पति पत्नी दोनों को पेंशन मिल सकती है?

जवाब: हां। अगर दोनों की उम्र 60 साल से ऊपर है और दोनों पात्रता पूरी करते हैं तो दोनों को अलग अलग पेंशन मिलेगी।

सवाल 4: आवेदन का कितना पैसा लगता है?

जवाब: सरकारी फीस शून्य है। CSC से कराने पर 30 से 50/- रुपये लगते हैं।

सवाल 5: जीवित प्रमाण पत्र कब देना होता है?

जवाब: हर साल नवंबर महीने में। बैंक या जन सेवा केंद्र से जमा करें।

सवाल 6: पैसा नहीं आ रहा तो क्या करें?

जवाब: पहले बैंक में आधार लिंक चेक करें। फिर 14567 पर कॉल करें या BDO ऑफिस जाएं।

निष्कर्ष

1- वृद्धा पेंशन योजना बुजुर्गों के लिए वरदान है। 2024 में हरियाणा और दिल्ली में पेंशन बढ़कर 2750/- रुपये महीना हो गई है।

2- अगर आपके घर में 60 साल से ऊपर कोई बुजुर्ग हैं तो आज ही ऑनलाइन आवेदन करें। दस्तावेज पूरे रखें और फॉर्म सही भरें। 45 दिन में पेंशन शुरू हो जाएगी।

3- याद रखें पेंशन का फॉर्म भरना बिल्कुल मुफ्त है। किसी एजेंट को पैसा ना दें। यह जानकारी अपने गांव और परिवार के सभी लोगों तक पहुंचाएं ताकि कोई भी बुजुर्ग इस योजना से वंचित ना रहे।

खंडन

1- वृद्धा पेंशन योजना के लिए यह वेबसाइट harbo.co.in किसी भी सरकारी विभाग से संबद्ध नहीं है। यहाँ दी गई वृद्धा पेंशन योजना की सभी जानकारी केवल सामान्य सूचना और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है।

2- कृपया आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट nsap.nic.in या अपने नजदीकी सरकारी कार्यालय से जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *